Monday, November 2, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड में महंगाई भत्ता बढ़ा, स्थानीय निकाय कर्मचारियों को मिली राहत
spot_imgspot_img

उत्तराखंड में महंगाई भत्ता बढ़ा, स्थानीय निकाय कर्मचारियों को मिली राहत

spot_img

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को राज्य के स्थानीय निकाय कर्मचारियों, पेंशनर्स और पारिवारिक पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) को 53% से बढ़ाकर 55% करने की मंजूरी दे दी है। यह निर्णय बढ़ती महंगाई के प्रभाव को संतुलित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

राज्य सरकार के इस फैसले से हजारों कर्मचारियों और पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है और समय-समय पर आवश्यक कदम उठाए जाते रहेंगे।

इसके साथ ही, देहरादून की सुभाषनगर–भरुवाला पेयजल योजना के लिए ₹27.48 करोड़ की स्वीकृति प्रदान की गई है। यह योजना शहर में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति को बेहतर बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल है।

सरकार के इन फैसलों से न केवल कर्मचारियों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि देहरादून में बुनियादी सुविधाओं के ढांचे को भी मजबूती मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments