Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुशीनगर के लिए कलश यात्रा का...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया कुशीनगर के लिए कलश यात्रा का फ्लैग ऑफ, उत्तराखंड की पवित्र नदियों के जल से होगा भगवान सूर्य का जलाभिषेक

spot_img

देहरादून, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, देहरादून से भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक हेतु कुशीनगर जनपद में आयोजित कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह कलश यात्रा देशभर की 151 पवित्र नदियों से एकत्र किए जा रहे जल के माध्यम से भगवान सूर्य के जलाभिषेक के लिए निकाली जा रही है। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों – गंगा, यमुना, अलकनंदा, मंदाकिनी सहित अन्य स्रोतों से संकलित जल से युक्त कलश यात्रा को मुख्यमंत्री ने विधिवत रूप से रवाना किया।

इस अवसर पर महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉक्टर स्वामी श्री संतोषानंद देव जी महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्री विनय राय एवं समिति के अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने इस आध्यात्मिक यात्रा की सफलता की कामना करते हुए कहा कि यह पहल देश की सांस्कृतिक एकता और आध्यात्मिक विरासत को जोड़ने का अद्भुत उदाहरण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments