Wednesday, November 4, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर फरियादियों से की बातचीत, संबंधित अधिकारियों को...
spot_imgspot_img

मुख्यमंत्री धामी ने जनसमस्याओं पर फरियादियों से की बातचीत, संबंधित अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

spot_img

देहरादून, 11/जुलाई/2025.. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनसुनवाई को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर अपनी समस्याएं भेजने वाले फरियादियों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनने के बाद अधिकारियों को तत्काल और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए।

डोईवाला तहसील के शेरगढ़ निवासी श्री कर्मचंद ने सिंचाई नहर टूटने से खेतों में सिंचाई ठप होने की शिकायत की थी। मुख्यमंत्री ने पूरी बात ध्यान से सुनने के बाद प्रमुख अभियंता, सिंचाई विभाग को त्वरित समाधान हेतु निर्देशित किया।

वहीं, मेजर नरेश कुमार सकलानी ने अपनी भूमि पर अतिक्रमण कर लघु सिंचाई नहर बनाए जाने की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी देहरादून को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

कैनाल रोड निवासी धीरेंद्र शुक्ला ने एक बिल्डर द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की, जिस पर मुख्यमंत्री ने एमडीडीए को मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके अलावा, विकासनगर स्थित दिनकर विहार निवासी श्री विशन दत्त शर्मा द्वारा सड़क से जुड़ी समस्या के संबंध में की गई शिकायत पर मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग के सचिव को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा, “जनता के पत्र केवल कागज़ नहीं होते, यह जनता की उम्मीद और विश्वास का प्रतीक होते हैं। मैंने आज कुछ ऐसे ही पत्र पढ़े और फिर स्वयं संबंधित शिकायतकर्ताओं से बात की। सरकार की कार्यशैली का मूल मंत्र ही समाधान है।”

मुख्यमंत्री की यह पहल शासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और जनसमर्पण की भावना को और मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments