देहरादून। उत्तराखंड में मंगलवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.9 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र चमोली जिले में बताया गया है, जबकि इसकी गहराई करीब 13 किलोमीटर रही।
भूकंप के झटके उत्तराखंड के अलावा दिल्ली-NCR, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। दिल्ली-NCR के नोएडा और गुरुग्राम में भी लोगों ने कुछ देर तक कंपन महसूस किया।
भूकंप के झटके महसूस होने के बाद कई स्थानों पर लोग अपने घरों और इमारतों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने कुछ समय तक हल्के कंपन महसूस होने की जानकारी दी। फिलहाल भूकंप से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।



