Saturday, November 7, 2026
 dipr
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeराष्ट्रीयमोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश के साथ...
spot_imgspot_img

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, भावुक संदेश के साथ लिया संन्यास; बोले- सफेद जर्सी से विदा, यादों से नहीं

spot_img

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट करियर को अलविदा कहा। शमी के इस फैसले से क्रिकेट प्रशंसकों के बीच भावुकता का माहौल है।

https://x.com/mdshami11/status/2118767839956123858?a=cGFAmhsAFfqWXdmsQfQ&s=46

मोहम्मद शमी ने अपने x अकाउंट से संदेश में लिखा, “सफेद जर्सी से विदा ले रहा हूं, लेकिन उससे जुड़ी यादों से कभी नहीं।” उन्होंने बताया कि जब पहली बार भारतीय टेस्ट जर्सी पहनी थी, तब उनके मन में केवल एक सपना था—अपने देश के लिए कुछ कर दिखाना।

शमी ने अपने टेस्ट करियर के उतार-चढ़ाव को याद करते हुए कहा कि हर विकेट, हर संघर्ष, हर चोट और हर वापसी ने उन्हें कुछ न कुछ सिखाया। उनके लिए टेस्ट क्रिकेट महज एक प्रारूप नहीं, बल्कि जिंदगी का बेहद खास हिस्सा रहा है।

उन्होंने भारी मन और अनगिनत खूबसूरत यादों के साथ टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने अपने सभी साथी खिलाड़ियों, कोच, परिवार और करोड़ों भारतीय प्रशंसकों का आभार जताया, जिन्होंने अच्छे और मुश्किल दोनों समय में उन पर भरोसा बनाए रखा।

शमी ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) का भी विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं ने उनकी प्रतिभा पर भरोसा जताया, आगे बढ़ने के अवसर दिए और उनके क्रिकेट सफर में अहम भूमिका निभाई।

अपने संदेश के अंत में शमी ने भावुक अंदाज में लिखा कि मैदान पर उनकी आखिरी टेस्ट गेंद भले ही फेंकी जा चुकी हो, लेकिन भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा उनके दिल में जिंदा रहेगा।

उन्होंने अपने संदेश का समापन ‘शुक्रिया टेस्ट क्रिकेट’ कहकर किया। भारतीय क्रिकेट में अपने शानदार योगदान के लिए याद किए जाने वाले मोहम्मद शमी का यह संदेश उनके प्रशंसकों के लिए भावुक पल बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine
video
play-sharp-fill
video
play-sharp-fill

Most Popular

Recent Comments