Saturday, March 7, 2026
Google search engine
Home Blog Page 58

जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करना तथा निक्कू वार्ड संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक, युद्धस्तर पर कार्य करना सुनिश्चित करेंः डीएम

0

 

*जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थापित करने हेतु आ रही बाधाओं को दूर  बिन्दुवार करने के दिए नर्देश, शासन स्तर की बाधाओं पर स्वयं समन्वय करेंगे डीएम।*

 

*बेहतर स्वास्थ्य सुविधा स्थापित करने के निरंतर प्रयास करें, यह जनमानस के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीः डीएम।*

 

*दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी के पीएचसी में लैब स्थापित कर शीघ्र संचालित करने के निर्देश।*

 

*चिकित्सालयों में बेहतर सुविधा स्थापित करें अधिकारी, नही होने दी जाएगी धन की कमी, उपकरण हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करेंः डीएम।*

 

*समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में होनी चाहिए उपलब्ध*

 

*जिला चिकित्सालय के निक्कू वार्ड संचालित करने हेतु सीएमओ को दिए 10 दिन, एक सप्ताह के भीतर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती करें सीएमओः डीएम।*

 

*चिकित्सालयों में उपकरण की आवश्यकता पर मांग पत्रावली प्रस्तुत करने के दिए निर्देश*,

 

*जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के रिक्त पदों के सापेक्ष तुरंत कर्मचारी रखेंः डीएम।*

 

*देहराूदन दिनांक 23 सितम्बर 2024, (जि.सू.का,)* जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जिला चिकित्सालय में ब्लड कार्यो की प्रगति तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक लेते हुए आधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश। उन्होंने अधिकारियों की धीमी कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त करते  हुए कहा कि उच्चाधिकारी और डीएम रूटीन कार्य के लिए नही हैं, बल्कि जो कार्य ज्यादा प्रयास और समर्पण मांगता है, उसी के लिए उच्चाधिकारी एवं डीएम।

*जिलाधिकारी ने कहा कि ब्लड बैंक सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक है, उन्होंने निर्देश दिए कि इसी वित्तीय वर्ष संचालित करना है ब्लड बैंक।* *उन्होंने निर्देशित किया कि समस्त सीएचसी में लैब संचालित हो यह सुनिश्चित करें अधिकारी, जो जानकारी दी गई हैं वह मेरे निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में उपलब्ध हों।*

*जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय में 10 दिन के भीतर निक्कू वार्ड संचालित करने तथा एक सप्ताह के भीतर बाल रोक विशेषज्ञ चिकित्सक तैनात करेंगे। जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों, वार्ड अटेंडेंट, सुरक्षा गार्ड आदि के रिक्त पदों के सापेक्ष तुरंत कर्मचारी रखने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए।*

*जिलाधिकारी ने कहा कि जिला चिकित्सालय में ब्लड बैंक स्थािपत करना तथा निक्कू वार्ड संचालित करना सर्वोच्च प्राथमिकता में एक युद्धस्तर पर कार्य करें अधिकारी नही होने दी जाएगी धन की कमी।*

जिलाधिकारी ने जनपद के दूरस्थ क्षेत्र त्यूणी में लैब स्थापित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होने निर्देश दिए कि चिकित्सालयों स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता है, यह जन सामान्य के स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, इसमें किसी प्रकार की कोताही नही होगी बर्दाश्त। उन्होंने चिकित्सालयों में आशा कार्यकत्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा आशा कार्यकत्री एवं फील्ड स्टाफ किसी भी विभाग के महत्वपूर्ण अंग है जो सीधे जनमानस से जुडे़ होते हैं, इनकी समस्याओं को समझे तथा उसका निराकरण के दिशा में हर संभव प्रयास करें। उन्होंने उपकरण की आवश्यकता पर मांग प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंन एनएचएम के तहत् चल रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए प्रधामंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इफ्रस्ट्रक्चर, मिशन के तहत् क्रिटीकल केयर ब्लाक, डिस्ट्रिक्ट इंन्टीग्रेटेड पब्लिक हैल्थ एवं ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण कार्यों की प्रगति तथा राष्ट्रीय किशोर कार्यक्रम सहित एनएचएम के तहत् संचाति कार्यक्रम की प्रगति की जानकारी  प्राप्त की।

बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सीएस रावत, डॉ दिनेश चौहान, डॉ निधि, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ वीएस चौहान सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी चिकित्सक एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

केदारनाथ में मानव श्रृंखला बना कर दिया स्वच्छता का संदेश

0

*स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित किया विशेष स्वच्छता अभियान*

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में विभिन्न स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। सोमवार को श्री केदारनाथ धाम में नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों की ओर से मानव श्रृंखला बनाकर दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं एवं स्थानीय व्यापारियों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

 

अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत केदारनाथ चंद्र शेखर चौधरी ने बताया कि नगर पंचायत केदारनाथ एवं सुलभ इंटरनेशनल द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान में जन जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत “स्वच्छ केदार, सुन्दर केदार” संदेश के तहत श्री केदारनाथ मंदिर परिसर में मानव श्रृंखला बनायी गयी। कार्यक्रम में मानव श्रृंखला बनाते हुए दर्शन करने पहुंचे यात्रियों एवं स्थानीय लोगों को धाम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त रखने की अपील की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर सहित केदार पुरी में विशेष स्वच्छता अभियान चलाते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक एवं प्लास्टिक बोतल एकत्रित किए गए। स्वच्ता अभियान में पर्यावरण पर्यवेक्षक हिमांशु नेगी, सफाई नायक मुकेश कुमार, पर्यावरण मित्र, सुलभ इंटरनेशनल के सुपरवाइजर रंजीत सिंह, आदित्य कुमार सहित अन्य पर्यावरण मित्र उपस्थित मौजूद रहे।

एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार के सम्बन्ध में नियोजन विभाग के साथ मुख्य सचिव ने समीक्षा की

0

*104 के माध्यम से एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) के लिए की जाने विजिट की ट्रैकिंग की जाएगी*

*प्रदेश में शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की गणना के निर्देश*

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत उत्तराखण्ड में मातृ मृत्यु दर में सुधार के लिए स्वास्थ्य विभाग को 104 के माध्यम से एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) के लिए की जाने विजिट की ट्रैकिंग के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर में मातृ मृत्यु दर में सुधार के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को मिशन मोड में कार्य करते हुए प्रदेशभर में गर्भवती महिलाओं की ट्रैकिंग, एएनसी, एनिमिया की स्थिति पर गैर सरकारी स्वास्थ्य संगठनों के साथ कार्य करते हुए जल्द एक एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएस श्रीमती राधा रतूड़ी ने स्कूली शिक्षा में दिव्यांग बच्चों की भागीदारी में सुधार के लिए प्रदेश में शिक्षा से वंचित दिव्यांग बच्चों की गणना के निर्देश देते हुए उनके लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था के लिए एनआईवीएच सहित चार प्रमुख राष्ट्रीय संस्थानों की सहायता लेने के निर्देश दिए हैं।

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने एसडीजी इण्डेक्स के तहत निजी क्षेत्र में प्रबन्धकीय पदों में महिलाओं की भागीदारी के बढ़ाने के लक्ष्य के सम्बन्ध में श्रम विभाग को नोडल बनाते हुए इस सम्बन्ध में सर्वेक्षण व डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं। महिलाओं के प्रति घरूेलू हिंसा के मामलों पर मुख्य सचिव ने पुलिस विभाग को महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली प्रताड़ित महिलाओं को सेफ हाउस में रखने तथा उनके अभिभावकों की काउसिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने राज्य में आत्महत्या के मामलों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग को आयु के अनुसार आत्महत्या के आंकड़ों की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं ताकि टारगेटेड अप्रोच के साथ इस दिशा में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था की जा सके। अनुसूचित जातियों के खिलाफ हिंसा के मामलों में मुख्य सचिव ने प्रभावी जांच एवं ससमय क्षतिपूर्ति वितरण के निर्देश दिए हैं। सड़क दुर्घटनाओं के मामलों में नियंत्रण के सम्बन्ध में मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग को नोडल बनाते हुए ब्लैक स्पाॅट, क्रैश बैरियर से सम्बन्धित डेटा एकत्रित करने के निर्देश दिए हैं।

 

सचिवालय में एसडीजी इण्डेक्स 2023-24 के तहत विभिन्न इण्डेक्स में सुधार के सम्बन्ध में नियोजन विभाग के साथ मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, डा0 आर राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरणः आयुष्मान में फ्राड करने वाले अस्पतालों पर नकेल

0
  • चेयरमैन के सख्त निर्देशों पर स्टेट एंटी फ्राड यूनिट ने बढ़ाई सक्रियता, धोखाधड़ी करने वालों पर रहेगी कड़ी नजर
  • अस्पताल में इलाज से पूर्व व इलाज के बाद मरीज से भी लिया जाएगा फीडबैक, फ्रॉड व लापरवाही पर भुगतने होंगे परिणाम

राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा संचालित आयुष्मान योजना में फ्राड करने वाले अस्पतालों पर अब नकेल पड़ जाएगी। इस मसले पर प्राधिकरण के चेयरमैन श्री अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सक्रिय रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं।

 

गत दिवस हुई समीक्षा बैठक में प्राधिकरण के चेयरमैन अरविंद सिंह ह्यांकी ने स्टेट एंटी फ्राड यूनिट को सतर्क रहने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने ऑडिट को और अधिक सावधानीपूर्वक व गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए। विशेष आडिट में आयुष्मान के अंतर्गत इलाज लेने के पूर्व और बाद में लाभार्थी ऑडिट आयोजित करने के निर्देश दिए।

जो दावे टीम द्वारा अस्वीकृत किए गए हैं विशेष रूप से अस्पताल की मौद्रिक मांगों के संबंध में लाभार्थियों से फीडबैक एकत्र करेगी। अस्पतालों में लाभार्थियों को कैशलेस व बेहतर उपचार मिल रहा है इसकी भी समय समय पर जांच की जाएगी।

 

अस्पतालों को अब लाभार्थियों के विवरण में आने वाली विसंगतियों से बचने के लिए सभी अस्पतालों को घोषणा पत्र पर लाभार्थी की विस्तृत जानकारी सही-सही भर कर देने होगी। उन्होंने कॉल सेंटर कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने की जरूरत पर बल दिया। कहा कि इससे त्वरित जांच में आसानी होगी। जांच में यदि धोखाधड़ी का पता चलता है, तो संबंधित अस्तपाल के खिलाफ राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

निदेशक मेडिकल क्वालिटी डा विनोद टोलिया ने बताया कि जारी निर्देशों के अनुरूप कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जांच टीमों को और अधिक सर्तक व सक्रियता को कहा गया है।

खड़गे ने पत्र गलत पते पर भेजा, राहुल को समझाते तो पत्र लिखने की नौबत नहीं आती : भट्ट

0

*राहुल का महिमामंडन करना कांग्रेस की मजबूरी, भाजपा की नही : भट्ट*

 

देहरादून 19 सितंबर। भाजपा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे पर तंज कसते हुए कहा, लगता है उन्होंने अपना पत्र गलत पते पर भेज दिया है । प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने कहा, राष्ट्रीय सुरक्षा, संप्रभुता और सद्भावना को लेकर थोड़ा सा ज्ञान यदि वह अपने युवराज को दे देते तो पत्र ही लिखने की नौबत नहीं आती । हालांकि अभद्र बयानों को लेकर स्वयं खड़गे जी का रिकॉर्ड भी दागदार है।

 

उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के खड़गे को लिखे पत्र को कांग्रेस पार्टी के राहुल पुराण का असल भावार्थ बताया है। साथ ही कहा, हालांकि हम भी जानते हैं कि राहुल की लाख कमियों के बाद भी उनका महिमामंडन करना खड़गे और कांग्रेस की मजबूरी है । लेकिन हमारी और देशवासियों की मजबूरी नहीं है कि उनके देश विरोधी, समाज विरोधी और विकास विरोधी विचारों का समर्थन किया जाए । वे विदेश जाकर देश की छवि बिगाड़ने और जातिवाद का जहर घोलने का काम करें और सभी चुपचाप सुनते रहे।

 

उन्हें अपने युवराज की आलोचना पर विरोध जताने से पहले उनके और अपनी पार्टी नेताओं एवं सहयोगियों के कथनों एवं कृत्यों पर भी विचार करना चाहिए। उनकी पार्टी के शीर्ष नेताओं तक ने प्रधानमंत्री के अपमान क्या क्या नहीं कहा । स्वयं राहुल ने देश के प्रधानमंत्री सहित पूरे ओबीसी समुदाय को चोर कहकर गाली दी, अत्यंत अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करने के साथ देश के प्रधानमंत्री को डंडे से पीटने की बात कही हो, जिनकी सनातन विरोधी, जातिवादी मानसिकता से पूरा देश वाकिफ हो, उनकी शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने तो प्रधानमंत्री के लिए ‘मौत का सौदागर’ तक कहा। इस तरह कांग्रेस और उनके सहयोगी नेताओं ने पिछले 10 साल में पीएम मोदी को 110 से अधिक गालियां दी हैं। ऐसे तमाम दुर्भावनापूर्ण, और शर्मनाक बयानों पर खड़गे जी को कभी आपत्ति नहीं हुई। तब कांग्रेस पार्टी, राजनीतिक शुचिता की बातें क्यों भूल जाती है और कहां चली जाती हैं उनकी राजनैतिक मर्यादा।

 

उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी मुहब्बत की दुकान को नफरत के सामानों से भरा हुआ है । वे मोदी विरोध की खातिर हमेशा विदेश जाकर देश की छवि खराब करने का कुत्सित प्रयास करते हैं। लिहाजा खड़गे को किसी और को पत्र लिखने की जरूरत नहीं है, बल्कि एक बुजुर्ग की भूमिका में राहुल समेत अपने तमाम नेताओं को समझाना चाहिए । हालांकि स्वयं खड़गे जी भी अपने अशोभनीय बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं ।

 

 

एक देश एक चुनाव देश हित मे, कांग्रेस सुधारों की विरोधी: चौहान

0

देहरादून। भाजपा ने कहा कि एक देश एक चुनाव देश की प्रगति मे अहम कदम है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नियति ही सुधारों का विरोध करना है को कि दुर्भाग्यपूर्ण है।

 

पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि एक देश एक चुनाव आज समय की आवश्यकता है। इससे देश मे अलग अलग चरणों मे संसद या विधान सभा अथवा निकाय चुनाव मे होने वाले अनावश्यक खर्च से मुक्ति मिलेगी। देश को चुनाव के आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा अलग अलग चरणों मे होने वाले चुनाव के कारण आदर्श आचार सहिंता लगती है जिससे नीतिगत फैसले लेने मे बाधा उत्पन्न होती है। इससे विकास का बाधित होते हैं। लेकिन यह कानून बनने से विकास कार्य निर्बाध गति से आगे बढ़ सकते हैं।

 

चौहान ने कहा कि यह प्रयोग भारत मे ही नही, बल्कि विश्व के 12 देशों मे इस तरह से चुनाव प्रक्रिया चल रही है। प्रबुद्ध विशेषज्ञों की समिति ने गुण दोष के आधार पर इसकी संस्तुति दी है। भारत जैसे देश मे यह व्यवस्था लागू होने से निश्चित रूप से विकास प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो साथ ही आर्थिक रूप से भी मजबूती मिलेगी।

 

चौहान ने कहा कि विपक्षी कांग्रेस और इंडी गठबंधन हमेशा ही देश मे सुधारों की प्रक्रिया का विरोध करता रहा है। एनआरसी से लेकर किसान बिल और यूसीसी का वह लगातार विरोध करता रहा है। वहीं राष्ट्र हित से संबंधित फैसलों पर भी नकारात्मक रुख उसका रहा है। विपक्षी दलों को गुण दोष के आधार पर ही अपना रुख तय करना चाहिए। नकारात्मक रुख विकास मे अवरोधक होता है। मोदी सरकार मे देश हित मे लिए जा रहे फैसले देश की प्रगति मे मील का पत्थर साबित होंगे।

 

 

सूचना विभाग शासन ,जनता और मीडिया के बीच सेतु का कार्य करता है-संयुक्त निदेशक, सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय

0

 

 

एक दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम पर पहुंचे सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग उत्तराखण्ड के संयुक्त निदेशक/जनपद नोडल ऑफिसर डॉ. नितिन उपाध्याय द्वारा गुरूवार को जिला सूचना कार्यालय टिहरी गढ़वाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने कार्यलय पटल सहायकों से कार्याें की जानकारी लेते हुए पत्रावलियों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

डॉ उपाध्याय द्वारा जिला सूचना केन्द्र नई टिहरी में मीडिया से वार्तालाप किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुँचाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका है। उत्तराखण्ड सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। अभी हाल ही में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा पत्रकार कल्याण कोष को ५ करोड़ से बढ़ाकर १० करोड़ कर दिया गया है। किसी पत्रकार के आकस्मिक निधन की स्थिति में उनके आश्रितों को दी जाने वाली सहायता की प्रक्रिया को और सुगम और तेज बनाने के निर्देश मुख्यमंत्री जी द्वारा दिये गये हैं। नई पत्रकार मान्यता नियमावली पर कार्य चल रहा है जिसमें तहसील स्तर तक मान्यता देने का निर्देश भी मुख्यमंत्री जी द्वारा दिया गया है। सूचना विभाग और जनपद स्तरीय पत्रकारों के मध्य संवाद बढ़ाने और पत्रकारों की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से सूचना विभाग के जनपद नोडल ऑफिसरों द्वारा क्षेत्रों का भ्रमण किया जा रहा है।

इस दौरान डॉ उपाध्याय द्वारा पत्रकारों को दी जाने वाली विभिन्न सुविधाओं और पत्रकार हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रेस प्रतिनिधियों द्वारा अपनी समस्याओं यथा पत्रकारों के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बीजकांे का भुगतान जनपद स्तर से करने, मान्यता प्राप्त पत्रकारों को परिवहन निगम की बसों की तर्ज पर टीजीएमओ की बसों में भी सुविधा देने, वीआईपी कार्यक्रमों में प्रेस गैलरी बनाने, प्रेस मान्यता और पत्रकार पंेशन नियमावली में शिथिलीकरण, नियमित जनपद स्तरीय प्रेस कांफ्रेस का आयोजन, विज्ञापन बीजकों का समय से भुगतान करने, मान्यता समिति और पत्रकार कल्याण कोष समितियों में क्षेत्रीय पत्रकारों को सम्मिलित करने आदि समस्याएं/मांगे रखी गई। पत्रकारों की समस्याओं को सुनते हुए कुछ शंकाओं का निदान कर शेष के संबंध में उच्च स्तर पर अवगत कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग और मीडिया एक दूसरे के पूरक होते हैं और जनपद टिहरी में आपसी समन्वय के साथ किया जा रहा कार्य एक बेहतर कार्य शैली को दर्शाता है।

 

तत्पश्चात् संयुक्त निदेशक द्वारा न्यू टिहरी प्रेस क्लब का भ्रमण किया गया। इस दौरान प्रेस क्लब के पदाधिकारी द्वारा डॉ. उपाध्याय को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट एवं महासचिव गोविंद पुंडीर द्वारा सभी प्रेस प्रतिनिधियों की तरफ से पत्रकार हित में मांग पत्र दिया गया।

 

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र दुमोगा, गोविंद बिष्ट, अनुराग उनियाल, विक्रम बिष्ट, जयप्रकाश पाण्डेय, मुकेश रतूड़ी, सुभाष राणा, जयप्रकाश कुकरेती, राजेन्द्र नेगी, विजय गुसाई, बलबीर नेगी, मधुसूदन बहुगुणा,  प्रदीप डबराल, मुनेन्द्र नेगी, धनपाल गुनसोला, सूर्य रमोला, सौरभ सिंह, जगत तोपाल, भारती सकलानी, जगत तोपवाल, रोशन थपलियाल, धीरेन्द्र भण्डारी, मनमोहन रावत, अब्बल चन्द रमोला, बलवन्त रावत, विजय दास आदि उपस्थित रहे।

मा0 मुख्यमंत्री की सख्ती का दिखा असर, चार दिन में खोलीं 307 सड़कें 

0

 

  • जिलाधिकारियों को आज संबंधित विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश
  • सचिव आपदा प्रबंधन से 25 सितंबर को मांगी स्टेटस रिपोर्ट

देहरादून। प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए मा0 मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिए गए सख्त निर्देशों का व्यापक असर हुआ। मात्र चार दिन में ही 307 अवरुद्ध मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में 174 सड़कें बंद हैं। मा0 मुख्यमंत्री ने इन मार्गों को भी जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को 25 सितंबर को अवरुद्ध मार्गों को खोलने के लिए की गई कार्रवाई तथा जो मार्ग नहीं खुल पाए हैं, कारण सहित विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही मा0 मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 19 सितंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जो मार्ग बंद हैं, उन्हें खोलने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार का भी सहयोग मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को चाहिए, जिलाधिकारी वह उपलब्ध कराएं और जल्द से जल्द मार्गों को खोलने सुनिश्चित करें।

पिछले दिनों भारी बारिश के कारण राज्य के अलग-अलग जनपदों में काफी संख्या में मार्ग अवरुद्ध हो गए थे, जिसके कारण लोगों को आवाजाही में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे ज्यादा ग्रामीण सड़कें अवरुद्ध होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया था। मा0 मुख्यमंत्री ने आम जनमानस की दिक्कतों को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन को जल्द से जल्द मार्ग सुचारु करवाने के लिए व्यापक रणनीति बनाने के निर्देश दिए।

मा0 मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा था कि सड़कों को खोलने में किसी तरह की हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो भी अधिकारी लापरवाही बरतेंगे उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश मा0 मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए। मा0 मुख्यमंत्री की सख्ती का असर यह हुआ कि चार दिन में 307 सड़को को खोलकर यातायात सुचारु कर दिया गया है।

दिनांक 14 सितंबर को जहां प्रदेश के विभिन्न जनपदों में लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई की कुल मिलाकर 481 सड़कें बंद थी, वहीं दिनांक 18 सितंबर को 174 सड़कें बंद हैं। इस प्रकार चार दिन में ही 307 अवरुद्ध सड़कों को खोल लिया गया है। मा0 मुख्यमंत्री ने जो मार्ग अभी नहीं खुल पाए हैं, उन्हें जल्द से जल्द खोलने तथा जिन मार्गों को खोलने में कुछ ज्यादा समय लग सकता है, उनकी विस्तृत रिपोर्ट सचिव आपदा प्रबंधन को भेजने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने सचिवालय में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया

0

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने नैनीताल के हल्द्वानी के गौलापार में स्थित इंदिरा गाँधी अर्न्तराश्ट्रीय स्पोर्टस कॉम्पलेक्स की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा कार्यों के निर्णय के सम्बन्ध में तत्काल एक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) के तहत जिलाधिकारी को 1 करोड़ रूपये तक के कार्य तथा सम्बन्धित मण्डलायुक्त को 5 करोड़ रूपये तक योजना की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के अधिकार के प्रस्ताव पर अनुमोदन दिया है।

 

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक में राज्य आपदा मोचन निधि (एसडीआरएफ) एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण के विभिन्न प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया है। मुख्य सचिव ने विभिन्न जनपदों व रेखीय विभागों को उनकी मांग के अनुसार स्वीकृत की गई 287.48 करोड़ धनराशि पर कार्योत्तर अनुमोदन दिया है। इसके साथ ही मुख्य सचिव ने पेयजल निगम, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग व यूपीसीएल को एसडीआरएफ से वित्तीय वर्श 2024-25 में आपदा से क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 95 करोड़ की धनराशि आवंटित किये जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन दिया है।

 

 

मुख्य सचिव ने जनपद देहरादून के सहस्त्रधारा मोटर मार्ग के 4 किमी0 चैनेज 3.300 में 48.00 मी0 स्पान स्टील गर्डर सेतु के अपस्ट्रीम में बाढ़-भूस्खलन से बचाव हेतु सुरक्षात्मक कार्य, जनपद उत्तरकाशी के नौगांव-सुनारा-कोटियालगांव मोटर मार्ग के 5 किमी० में क्षतिग्रस्त प्रतिधारक दीवार का सुरक्षात्मक कार्य, उत्तरकाशी के विकासखण्ड नौगांव अन्तर्गत पत्थरगाड- नन्दगांव मोटर मार्ग के 1 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य, एस०डी०एम०एफ० वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत पौन्टी-मोल्डा मोटर मार्ग के 2 कि०मी० में सुरक्षात्मक कार्य,

जनपद नैनीताल के भीमताल में अमृतपुर स्थित डहरा पुल के एबेटमेंट की भूकटाव हेतु प्लम ब्लॉक का सुरक्षात्मक कार्य, नैनीताल बाईपास मोटर मार्ग मुख्य जिला मार्ग में ड्रेनेज सुधारीकरण एवं सुरक्षात्मक कार्य, जनपद चमोली के नंदप्रयाग- घाट- सुतोल केनाल मोटर मार्ग के चैनेज 14. 000 एवं 14.025 का सुरक्षात्मक कार्य, श्री केदारनाथ धाम पैदल यात्रा मार्ग , छोटी लिंचोली, कुबेर ग्लेशियर, छानी कैंप में हुए भूस्खलन एवं बादल फटने से प्रभावित पैदल मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य,

जनपद उत्तरकाशी की मोरी विकासखंड में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नीचे बाढ़ सुरक्षा कार्य, सितारगंज में राज्य स्तरीय इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क की सूखी/ बेगुल नदी से सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना जैसे विभिन्न प्रस्तावो पर अनुमोदन दिया है |

 

बैठक में सचिव आपदा प्रबन्धन श्री विनोद कुमार सुमन सहित आपदा प्रबन्धन, लोक निर्माण, जल संस्थान, सिचाई व अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारी तथा जिलों के जिलाधिकारी मौजूद रहे।

डीएम ने आशा कार्यकत्रियों की नाराज़गी का तुरंत लिया संज्ञान

0

अपने कार्यालय बुलाकर आशाओं की एक-एक समस्या को ध्यान से सुना, अधिकतर मामलों का मौके पर किया निस्तारण, शेष पर प्रस्ताव शासन को प्रेषित करने की कही बात।
आशाओं के लम्बित भुगतान के सम्बन्ध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर मौके पर ही किया निराकरण।
आशाएं बोली, धन्यवाद डीएम, त्वरित निर्णय और समस्याओं का समाधान करने की दिशा में कार्य करने के लिए किया अभिवादन।
आशाओं को दून मेडिकल कालेज /चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं को भर्ती कराने में आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु वरिष्ठ अधिकारियों की समिति का किया गठन।
हर माह फ़ोन रिचार्ज का पैसा सीधे खाते में डालने का तत्काल निर्णय, हेल्प डेस्क का पैसा बढ़ाकर 300 करने को शासन को सिफ़ारिश
आशाओं को डेंगू काल में स्वयंसेवियों के समान राशि प्रदान करने को सचिव स्वास्थ्य को सिफ़ारिश।
अनावश्यक रूप से भुगतान रोकने की आशाएं स्वयं करेंगी मॉनिटिरिंग, विभागीय भुगतान कांउटर में रोटेशन के आधार बैठेगीं आशाएं।
फील्ड कर्मचारियों को कार्य सम्पादन में आने वाली कठिनाईयों का संज्ञान लेंते हुए उसके निराकरण की दिशा कार्य करना सुनिश्चित करें अधिकारीः जिलाधिकारी

देहरादून दिनांक 18 सितम्बर 2024, (जि.सू.का) जिलाधिकारी सविन बंसल ने आशाओं की समस्याओं का अगली ही सुबह संज्ञान लेते हुए ऋषिपर्णा सभागार में आशा कार्यकर्तियों को बुलाकर उनकी समस्याओं को विस्तार पूर्वक सुनते हुए उनकी अधिकतर शिकायतों को मौके पर ही निस्तारण किया। आशाओं को प्रतिमाह मिलने वाले मोबाईल रिचार्ज की धनराशि को सीधे आशाओं के खाते में ट्रांस्फर करने मौके पर ही लिया निर्णय। जिलाधिकारी भुगतान सम्बन्धी समस्या के समाधान हेतु जिला चिकित्सालय एवं दून मेडिकल कालेज के भुगतान कांउटर पर एक आशा प्रतिनिधि बैठाने के निर्देश दिए ताकि आपसी समन्वय एवं भुगतान सम्बन्धी समस्याएं न रहे।
जिलाधिकारी ने आशाओं के भुगतान लम्बित रहने के सम्बन्ध में जानकारी लेने पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि बजट आने पर तत्काल भुगतान की कार्यवाही की जाएगी, जिस पर जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों के लम्बित भुगतान के संबंध में मिशन निदेशक एनएचएम से दूरभाष पर वार्ता कर बजट आंवटन समयसीमा निश्चित की, जो इसी सप्ताह भुगतान हो जाएगा। दून मेडिकल कालेज में आशा कार्यकत्रियों के साथ आ रही शिकायतों और समस्याओं के समाधान हेतु समिति का गठन किया गया, जिसमें अपर मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल सुप्रिटेंडेंट और आशा फैसिलिटेटर रहेंगे। आशा कार्यकत्रियों ने अपनी अधिकतर समस्याओं का समाधान होने पर जिलाधिकारी का धन्यवाद किया।
जिलाधिकारी ने आशा कार्यकत्रियों से अपेक्षा करते हुए कहा कि वे अपना कार्य जिम्मेदारी के साथ करें तथा अपना रजिस्टर अद्यतन करें, जनमानस का ध्यान रखें, यदि कोई समस्या हो तो सीधे उनसे मिले।
बैठक अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ निधि रावत, स्वाथ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं आशा कार्यकत्रियों की प्रांतीय अध्यक्ष शिवा दुबे, सहित आशा कार्यत्रियां उपस्थित रही।