Sunday, July 26, 2026
Google search engine
Home Blog Page 61

Uttarakhand Niwas : उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

देहरादून : Uttarakhand Niwas  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को नई दिल्ली के चाणक्यपुरी में उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का लोकार्पण किया। इस भव्य उत्तराखण्ड निवास का निर्माण लगभग 120 करोड़ 52 लाख की लागत से किया गया है। इस अवसर पर सबसे पहले मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जनपद के मार्चुला बस दुर्घटना में दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Chhath puja 2024 : यमुना किनारे छठ पूजा की इजाजत देने से HC का इनकार; अन्य घाटों पर की जा सकती है पूजा

उत्तराखण्ड निवास में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का किया गया है समावेश

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज हम सब उत्तराखण्ड निवास (Uttarakhand Niwas) के लोकार्पण के ऐतिहासिक पल के साक्षी बन रहा हैं। उत्तराखण्ड निवास (Uttarakhand Niwas) में राज्य की संस्कृति, लोक कला और वास्तुकला का समावेश किया गया है। उत्तराखण्ड की अद्वितीय कला की छाप उत्तराखण्ड निवास संजोये हुए है। इसकी दीवार पारंपरिक रूप से पहाड़ी शैली के सुंदर पत्थरों से निर्मित है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर को भी जीवंत करने का का कार्य करती है। यह भवन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक पंरपराओं को एक नई ऊंचाई प्रदान करने के साथ ही उत्तराखण्ड और देश-विदेश से आने वाले अतिथियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा।
यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा-सीएम
मुख्यमंत्री ने कहा कि आरामदायी आवास व्यवस्था तथा उत्तराखण्ड की संस्कृति की झलक को समेटे यह भवन राष्ट्रीय राजधानी में हमारे प्रदेश की गरिमा का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड निवास में हमारे पारंपरिक व्यंजनों की व्यवस्था की जाए। श्री अन्न उत्पादों और जैविक उत्पादों की बिक्री के लिए भी यहां पर एक विशेष काउंटर की व्यवस्था की जाए। उत्तराखण्ड की पहचान टोपी, पिछोड़ा, शॉल, जैकेट एवं राज्य के प्रसिद्ध उत्पादों की बिक्री की भी व्यवस्था हो। राज्य की महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा उच्च गुणवत्ता के उत्पाद बनाये जा रहे हैं। यह हमारे आने वाले अतिथियों के लिए एक विशेष प्रकार का अनुभव होगा। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड भवन के निर्माण में योगदान देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। सभी श्रमिकों के समर्पण भाव की भी उन्होंने सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि  आगामी 09 नवम्बर को हम उत्तराखण्ड राज्य की रजत जयंती वर्ष में प्रवेश करने जा रहे हैं। ऐसे में उत्तराखण्ड भवन (Uttarakhand Niwas) का लोकार्पण श्रेष्ठ उत्तराखण्ड बनाने का हमारे संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा और राज्य को आगे बढ़ाने में हम सबको प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए पिछले सालों में कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां लागू की गई हैं। यही कारण है कि नीति आयोग द्वारा इस वर्ष जारी सतत विकास के लक्ष्यों की रैंकिंग में उत्तराखण्ड को देश प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। ईज ऑफ डुइंग बिजनेस में राज्य को एचीवर्स और स्टार्टप में लीडर्स की श्रेणी प्राप्त हुई है। जीएसडीपी में 33 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखण्ड युवाओं को रोजगार देने में भी अग्रणी राज्य बना है। एक वर्ष में बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत कमी लाई गई है। फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी सबसे अनुकूल राज्य होने के लिए भी उत्तराखण्ड को देश में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

विगत तीन वर्षों में राज्य में 18500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य हित में अनेक निर्णय लिये हैं। समान नागरिक संहिता की दिशा में कदम उठाने वाला उत्तराखण्ड देश का पहला राज्य है। जल्द ही यूसीसी राज्य में लागू करने की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं। राज्य में देश का सबसे प्रभावी नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। जिससे प्रदेश के युवाओं में नया आत्मविश्वास जगा है। हर जनपद से युवाओं का चयन हो रहा है। विगत तीन वर्षों में राज्य में 18500 सरकारी पदों पर नियुक्तियां दी गई हैं। राज्य में धर्मान्तरण को रोकने के लिए सख्त कानून लागू किया गया है। जो देवभूमि की पवित्रता और संस्कृति की रक्षा करेगा। 05 हजार से भी अधिक सरकारी जमीन जो गैरकानूनी रूप से कब्जे में थी, उसको अतिक्रमण से मुक्त कराया है। प्रदेश में लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी घटिया मानसिकता के खिलाफ भी कड़ा रूख अपनाते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है।

आने वाले बजट सत्र में राज्य में एक सख्त भू-कानून लाया जायेगा- मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले बजट सत्र में एक सख्त भू-कानून भी लाया जायेगा। जिसकी काफी लंबे समय से प्रतिक्षा है। राज्य सरकार उत्तराखण्ड के अंतिम छोर के व्यक्ति तक विकास की धारा से जोड़ने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री प्रेमचन्द अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, डॉ. धन सिंह रावत, सासंद एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद श्री अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री महेन्द्र भट्ट, सांसद श्रीमती माला राज्यलक्ष्मी शाह, राज्यसभा सासद डॉ. कल्पना सैनी, विधायकगण, सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई, मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, पूर्व मुख्य सचिव श्री शत्रुघ्न सिंह, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांशु एवं सचिवगण उपस्थित थे।

Chhath puja 2024 : यमुना किनारे छठ पूजा की इजाजत देने से HC का इनकार; अन्य घाटों पर की जा सकती है पूजा

Chhath puja 2024 : दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना नदी में छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। हाई कोर्ट ने यमुना नदी के घाट के किनारे छठ पूजा करने को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया। अदालत में एक जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई थी जिसमें यमुना नदी के तट पर उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाने के सरकार के फैसले को चुनौती दी गई थी।

US Presidential Poll : ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी शुभकामनाएं

जहरीले पानी में नहाने से लोग पड़ सकते बीमार

अदालत ने कहा कि यमुना नदी के किनारे पूजा (Chhath puja 2024) करने की जगह अन्य घाटों और निर्धारित स्थानों पर पूजा की जा सकती है। अदालत ने कहा कि यह प्रतिबंध संभवतः यमुना नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर के कारण लगाया गया है और चेतावनी दी कि ऐसे जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं।

‘1000 स्थानों पर छठ पूजा की व्यवस्था’

दिल्ली में सरकार की तरफ से बनवाए गए एक हजार से अधिक घाट पर टेंट, लाइट्स, साफ़-सफ़ाई, सुरक्षा आदि सभी चीजों का इंतजाम किया गया है। साथ ही बहुत से घाटों पर मैथली-भोजपुरी अकादमी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया है ताकि श्रद्धालु खुशी, सुकून और उल्लास के साथ आस्था के महापर्व छठ को मना सकें।

10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo : 12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी

US Presidential Poll : ऐतिहासिक जीत पर पीएम मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को दी शुभकामनाएं

US Presidential Poll : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने ट्रंप की जीत सुनिश्चित होने पर वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की।

10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo : 12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मेरे दोस्त डोनाल्ड ट्रंप को उनकी ऐतिहासिक चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। आपके अपने पिछले कार्यकाल की सफलताओं के मद्देनजर मैं भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए हमारे सहयोग को नए सिरे से आगे बढ़ाने की आशा करता हूं।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि आइए एक साथ मिलकर अपने लोगों की बेहतरी के लिए और वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए काम करें।

दरअसल, अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव (US Presidential Poll) में ट्रंप शुरुआती मतगणना में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस से आगे हैं। एसोसिएटेड प्रेस के हवाले से समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि रिपब्लिकन उम्मीदवार ट्रंप ने 230 निर्वाचक मंडल वोट जबकि हैरिस ने 205 निर्वाचक मंडल वोट हासिल कर लिए हैं। 270 या उससे अधिक निर्वाचक मंडल वोट जीतने वाला उम्मीदवार राष्ट्रपति चुना जाता है।

Almora bus accident : सीएम धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे की ली जानकारी; राहत कार्य तेजी से चलाने के दिए निर्देश

10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo : 12 से 15 दिसम्बर को उत्तराखण्ड में आयोजित होगी

देहरादून : 10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo  राज्य में 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो के आयोजन की पुख्ता व्यवस्था को लेकर आयोजित बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में आज आयुष, पर्यटन, लोक निर्माण, संस्कृति, परिवहन, उच्च शिक्षा व चिकित्सा शिक्षा विभाग को तैयारियों को अन्तिम रूप देने के निर्देश दिए।
Almora bus accident : सीएम धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे की ली जानकारी; राहत कार्य तेजी से चलाने के दिए निर्देश

वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के उत्तराखण्ड राज्य में आयोजन को ऐतिहासिक एवं स्वर्णिम अवसर बताते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने निर्देश दिए किए कि इस दौरान राज्य की आयुर्वेद क्षेत्र में उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाना चाहिए। उन्होंने इस आयोजन के दौरान सभी आयुष हितधारकों, आयुर्वेदिक शैक्षणिक संस्थाओं, उद्यमों व राज्य एवं केन्द्रीय स्तर के संगठनों, औषधीय पौध क्षेत्र, आयुष हेल्थ केयर से जुड़े लोगो व अंतर्राष्ट्रीय प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभी तक राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के 4501 डेलिगेट्स उत्तराखण्ड के देहरादून में आयोजित होने वाली आगामी वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। डेलिगेट्स हेतु रजिस्ट्रेशन 15 नवम्बर तक खुले हुए हैं।

आयोजन स्थल की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए

मुख्य मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलाधिकाaरी देहरादून को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर नोडल अधिकारियों को जल्द नामित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने उक्त सम्मेलन में देश और विश्वभर से प्रतिभाग करने वाले अतिथियों हेतु सभी व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबन्धन करने के निर्देश दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को आयोजन स्थल एवं अन्य सम्बन्धित मार्गों की सुव्यवस्था एवं आवश्यक मरम्मत हेतु निर्देश दिए गए हैं। सीएस ने संस्कृति विभाग को वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के संचालन हेतु निर्देश दिए हैं। परिवहन विभाग को अतिथियों के आवागमन हेतु विशेष बसों की व्यवस्था एवं ट्रैफिक के प्रबंधन के निर्देश दिए गए हैं।

उत्तराखण्ड में 12 से 15 दिसम्बर 2024 तक प्रस्तावित 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो प्रस्तावित है। वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस, वर्ल्ड आयुर्वेद फाउण्डेशन (10th World Ayurveda Congress and Arogya Expo) द्वारा स्थापित मंच है, जिसका लक्ष्य आयुर्वेद का वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार करना है। पहला वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस 2002 में कोच्चि में एक आउटरीच कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया गया था। इसके बाद हर दो साल में पुणे, जयपुर, बैंगलोर, भोपाल, दिल्ली, कोलकाता और अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस के माध्यम से आयुर्वेद को प्रोत्साहित करने व वैश्विक स्तर पर प्रचार-प्रसार में सहायता मिली।

10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो की थीम ‘‘डिजिटल हेल्थ’’ रखी

आगामी 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो में देशभर से आयुष व आयुर्वेद क्षेत्र जुड़े प्रतिनिधियों, संस्थाओं, संगठनों, एनजीओं के साथ ही यूरोप, अफ्रीका, एशिया, लेटिन अमेरिका, नार्थ ईस्ट एशिया के विभिन्न देश प्रतिभाग करेंगे। 10वीं वर्ल्ड आयुर्वेद कांग्रेस एण्ड अरोग्य एक्सपो की थीम ‘‘डिजिटल हेल्थ’’ रखी गई है।

बैठक में सचिव श्री रविनाथ रमन, श्री दीपेन्द्र कुमार चौधरी, अपर सचिव श्री विजय कुमार जोगदण्डे सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Almora bus accident : सीएम धामी ने अल्मोड़ा बस हादसे की ली जानकारी; राहत कार्य तेजी से चलाने के दिए निर्देश

देहरादून : Almora bus accident  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में बस हादसे पर सचिव आपदा प्रबंधन, आयुक्त कुमाऊँ मंडल और डीएम अल्मोड़ा से फोन पर बात कर घटना की जानकारी ली और बचाव और राहत कार्य तेजी से चलाने के निर्देश दिए। एसडीआरएफ के साथ ही एनडीआरएफ की टीम भी घटना स्थल पर पहुँच गई हैं। रेस्क्यू और बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

Almora Bus accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 20 की मौत

 

 

 

देहरादून :  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी और अल्मोड़ा के संबंधित क्षेत्र के एआरटीओ प्रवर्तन को निलंबित करने के निर्देश दिए।

सीएम ने मृतक परिजनों को 4-4 लाख रूपये और घायलों को 1-1  लाख रूपये की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए।
आयुक्त कुमाऊं मंडल को घटना की मजिस्ट्रेट जांच के निर्देश दिए।

 

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ

 

 

Almora Bus accident : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 20 की मौत

अल्मोड़ा। Almora Bus accident  उत्तराखंड में सोमवार सुबह बड़ा बस हादसा हुआ। अल्मोड़ा जिले में सल्ट तहसील के मारचूला स्थित कूपी गांव के पास रानीखेत जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिस खाई बस गिरी है, लगभग उसकी गहराई 100 मीटर से अधिक है।

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ

घटना में करीब 20 से अधिक लोगों के मौत की सूचना मिल रही है। बस में कुल 40 यात्री सवार थे। पुलिस, प्रशासन ने रेस्क्यू का काम तेज कर दिया है। रामनगर और अल्मोड़ा से एंबुलेंस मौके पर रवाना हो गई है। रामनगर और सुशीला तिवारी अस्पताल में घायलों के उपचार के लिए तैयारी की जा रही है।

बस में 40 यात्री थे सवार (Almora Bus accident)

सोमवार की सुबह रामनगर से एक बस रानीखेत की ओर को जा रही थी। मारचुला के पास पहुंचने पर बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है।

जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया एंबुलेंस भेज दी गयी है। एसडीएम व पुलिस के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। राहत बचाव का तेजी से किया जा रहा है। पांच यात्रियों के मौत की सूचना आ रही है। रेस्क्यू के बाद ही सही आंकड़े आएंगे।

मैदान को बढ़ी भीड़, सीट को मारामारी

दीपावली संपन्न होने के बाद प्रवासियों के वापस मैदान की ओर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम सहित अन्य मैदानी क्षेत्रों को जाने वाले यात्रियों की संख्या में अचानक इजाफा हो गया है। रूट पर यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज की ओर से अतिरिक्त बसों का संचालन किया जा रहा है।

रविवार को बस में सीट पहले पाने के लिए यात्रियों में मारामारी देखने को मिली। दीपावली त्योहार बनाने के लिए बड़ी संख्या में प्रवासी अपने गांव पहुंचे थे। पांच दिन पूर्व जहां पहाड़ जाने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा देखने को मिला। वहीं, अब दीपावली के बाद मैदान की ओर लौटने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही पहाड़ से यात्रियों से भरे वाहन कोटद्वार पहुंच रहे थे। यहां से दिल्ली, देहरादून, गुरुग्राम सहित अन्य क्षेत्रों को जाने के लिए यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

Uttarkashi Mosque Dispute : उत्तरकाशी में धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

Dehradun News : दीपावली के बाद देहरादून की आबोहवा हुई ‘जहरीली’; 300 के करीब पहुंचा एक्यूआइ

देहरादून। Dehradun News : आतिशबाजी से दून समेत ज्यादातर मैदानी शहरों की हवा में ‘जहर’ घुल गया। चारों ओर पटाखों के शोर के बीच दून में वायु प्रदूषण का स्तर खासा बढ़ गया है। दीपावली के दिन दून का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) 270 दर्ज किया गया, जो कि बहुत खराब की श्रेणी में आता है। इससे पहले छोटी दीपावली यानी बुधवार को यह 159 था।

Uttarkashi Mosque Dispute : उत्तरकाशी में धारा 163 हटने के बाद भी मस्जिद मार्ग पर पुलिस का पहरा

हालांकि, बीते वर्ष दीपावली पर दून की आबोहवा ज्यादा खराब थी। सामान्य दिनों में दून की हवा की गुणवत्ता संतोषजनक रहती है और एक्यूआइ 100 से नीचे रहता है। अभी इसका असर अगले कुछ दिन तक बना रह सकता है। ऐसे में सांस के रोगियों और बच्चे-बुजुर्गों को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।

वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी

उत्तराखंड पर्यावरण संरक्षण एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दीपावली पर दून में घंटाघर, नेहरू कालोनी और ऋषिकेश के साथ ही नई टिहरी में भी वायु प्रदूषण की बारीकी से निगरानी की। दीपावली पर आतिशबाजी सामान्य बात है, लेकिन प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जनता को जागरूक करने का भी काम किया। अपील की गई कि आतिशबाजी से संयम बरता जाए। अधिक से अधिक ग्रीन पटाखे जलाए जाएं।

इसके अलावा पानी का छिड़काव करने वाले ड्रोन की मदद भी ली गई। ताकि प्रदूषण कण हवा के माध्यम से सांसों में जहर घोलने की जगह जल्द जमीन में बैठ जाएं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी अमित पोखरियाल के अनुसार देहरादून में तीन और ऋषिकेश में एक ड्रोन के माध्यम से पानी का छिड़काव किया गया। प्रत्येक ड्रोन से एक बार में 10 लीटर पानी का छिड़काव किया गया। निर्धारित अंतराल में रात से लेकर सुबह तक ड्रोन उड़ाए गए। यह रणनीति भी वायु प्रदूषण कम करने के काम आई।

वर्ष, घंटाघर, नेहरू कालोनी, ऋषिकेश (Dehradun News)

2024, 288, 243, 173
2023, 333, 349, 196
2022, 252, 242, 236
2021, 348, 306, 257
2020, 317 (एक स्थल), 198

दो दिन में इस प्रकार बढ़ा प्रदूषण

शहर, बुधवार, गुरुवार
देहरादून, 159, 270
ऋषिकेश, 95, 190
टिहरी, 49, 120
हरिद्वार, 141, 258
काशीपुर, 135, 249
रुद्रपुर, 151, 265
हल्द्वानी, 122, 255
नैनीताल, 103, 248

एक्यूआइ के मुताबिक हवा का हाल

शून्य से 50, अच्छा
51 से 100, संतोषजनक
101 से 200, मध्यम
201 से 300, बुरी
301 से 400 बहुत बुरी
401 व अधिक, अति गंभीर

Gangotri-Yamunotri Dham : गंगोत्री-यमुनोत्री धाम में दीपोत्सव के साथ शुरू हुई कपाटबंदी प्रक्रिया

राज्य के स्थानीय उत्पादों की आपूर्ति के लिए उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के बीच हुआ एमओयू

*स्थानीय आजीविका बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगा यह समझौता- सीएम*

*इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का है अनुमान ।*

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा की उपस्थिति में बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड सरकार और आईटीबीपी के मध्य समझौता किया गया। वाइब्रेंट विलेज योजना के अन्तर्गत आईटीबीपी की उत्तराखण्ड में तैनात वाहिनी के लिए स्थानीय उत्पादों जिन्दा बकरी/भेड़, चिकन और मछली की आपूर्ति के लिए किये गये समझौता ज्ञापन पर उत्तराखण्ड शासन से सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी पुरूषोत्तम और आईटीबीपी से आईजी श्री संजय गुंज्याल ने हस्ताक्षर किये।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस समझौते से जहां स्थानीय स्तर पर लोगों की आजीविका बढ़ेगी, उन्हें लगेगा कि किसी न किसी रूप में हम देश की सुरक्षा से जुड़े हैं। इससे स्थानीय लोगों का आईटीबीपी के साथ सम्पर्क भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों में रहने वाले लोग देश के प्रहरी हैं। राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आईटीबीपी ब्रांड एंबेसडर की भूमिका में कार्य करेगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाए कि राज्य के स्थानीय उत्पादों की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में रहे। उन्होंने कहा कि आईटीबीपी को सब्जियां, दूध, पनीर, अण्डा की आपूर्ति की व्यवस्था भी राज्य से किये जाने की दिशा में योजना बनाई जाए।

पशुपालन मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पशुपालकों और मत्स्य पालकों की आजीविका में वृद्धि के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। इसके लिए उन्होंने केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इससे पलायन को रोकने में भी मदद मिलेगी।

इस समझौते से प्रदेश की लगभग 80 से अधिक सहकारी समितियों के माध्यम से लगभग 11 हजार से अधिक पशुपालकों को सीधा लाभ मिलेगा। जिसमें प्रमुख रूप से 7 हजार महिलाएं शामिल हैं। भेड़-बकरी पालकों में 10 हजार पशुपालक, कुरकुट की आपूर्ति से लगभग 800 से अधिक एवं मछली आपूर्ति के लिए 500 से अधिक मछली पालकों को इसका लाभ मिलेगा। उत्तराखण्ड में यह पहला मौका है जिसमें इतनी बड़ी संख्या में भेड़, बकरी, मछली एवं मुर्गीपालकों को विपणन हेतु बाजार उपलब्ध कराया जा रहा है। इससे सालाना 200 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

इस अवसर पर सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री दिलीप जावलकर एवं आईटीबीपी के अधिकारी उपस्थित थे।

पीएम मोदी ने किया एम्स ऋषिकेश हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ

 

*सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा 108 की तर्ज पर चलेगी हेली एम्बुलेंस सेवा*

 

*देश की पहली हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस की शुरुआत उत्तराखण्ड से*

 

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को धन्वंतरि जयंती के अवसर पर, एम्स ऋषिकेश के जरिए देश की पहली हेली एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ किया। दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री मोदी ने देश भर के लिए कुल 12850 करोड़, रुपए लागत वाली स्वास्थ्य क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्धाटन और शिलान्यास किया। उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एम्स ऋषिकेश से इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि एम्स ऋषिकेश में हेली एम्बुलेंस सेवा शुरू होने से राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत और आधुनिक बन सकेंगी, हेली एम्बुलेंस संकट के समय लोगों के लिए संजीवनी का काम करेगी। कई बार जहां सड़क मार्ग से पहुंचना संभव नहीं होता, हेली एम्बुलेंस ऐसे स्थानों पर भी आसानी से पहुंच कर लोगों की सहायता करेगी। मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड को हेली एम्बुलेंस और ड्रोन की सुविधा प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू का आभार व्यक्त किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सेवा का राज्य को लंबे समय से इंतजार था, अब एम्स ऋषिकेश से देश की पहली सरकारी हेली एम्बुलेंस शुरू हो रही है। यह सेवा 108 एम्बुलेंस की तर्ज पर चलेगी, जिसके जरिए राज्य के कौने-कौने से मरीजों को एम्स लाया जा सकेगा। यह सेवा निशुल्क उपलब्ध होगी। सीएम ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में कई बार मरीज को बड़े अस्पताल तक पहुंचाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में सभी जीवनरक्षक सुविधा से युक्त हेली एम्बुलेंस दूर दराज के मरीजों के लिए जीवन दायनी का काम करेगी। जल्द ही इसका टोल फ्री नंबर जारी होगा, जिसे सभी 13 जिलों के जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल से जोड़ा जाएगा। किसी भी आपदा की स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय की सिफारिश पर तत्काल हेली एम्बुलेंस उपलब्ध कराएगी जाएगी। इसी तरह ड्रोन के प्रयोग से भी दूर दराज के क्षेत्रों से ब्लड सैम्पल लाने और दवा पहुंचाने में मदद मिलेगी। सीएम ने कहा कि ट्रायल दौरान एम्स ऋषिकेश से टिहरी तक मात्र 30 मिनट में दवा पहुंचाई जा चुकी है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। देश के सभी क्षेत्रों में आज नवाचार हो रहे हैं, डिजिटल भुगतान के मामले में देश ने दुनिया के सामने नई लकीर खींची है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले 70 साल में महज सात एम्स खोले गए, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में अब एम्स की संख्या तीन गुना हो चुकी है। इसी तरह आयुष्मान योजना भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देन है। प्रदेश के लोगों को भी इस सेवा का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में योजना शुरु किए जाने के समय इस पर 40 से 50 करोड़ रुपए खर्च आने का अनुमान था, लेकिन अब इस पर एक हजार करोड़ का खर्च आ रहा है। अब 70 साल से अधिक उम्र के लोगों को अतिरिक्त लाभ देने से उत्तराखण्ड के छह लाख बुजुर्गों लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

 

*प्रत्येक जिले में मेडिकल कॉलेज*

 

सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में एक मेडिकल कॉलेज खोलने की दिशा में काम कर रही है। किच्छा में एम्स ऋषिकेश के सेटेलाइट सेंटर पर भी तेजी से काम चल रहा है। प्रदेश सरकार वर्तमान 207 प्रकार की निशुल्क पैथालॉजी जांच की सुविधा दे रही है, पर सरकार यहीं पर रुकने वाली नहीं है। सीएम ने कहा कि उत्तराखण्ड में हवाई यातायात की सुविधा बढ़ाने में भी केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय का सहयोग मिल रहा है। केंद्रीय मंत्री ने जौलीग्रांट, पंतनगर एयपोर्ट के विस्तार के साथ ही आरसीएस योजना में पूरा सहयोग का आश्वासन दिया है।

 

*राज्य को हवाई सेवाओं में सहयोग मिलेगा।*

 

इस मौके पर केंद्रीय नागर विमान मंत्री राम मोहन नायडू ने कहा कि हेली एम्बुलेंस का प्रयोग पहाड़ी राज्य के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। इसी तरही ड्रोन के जरिए भी एम्स की सेवाओं को घर घर तक पहुंचाया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड में हवाई सेवाओं को विस्तार देने का प्रयास कर रही है, ताकि देश विदेश के यात्री उत्तराखण्ड आकर यहां की शक्ति अनुभव कर सकें। 10 साल में उत्तराखंड में तेजी से विकास हुआ है।

 

इस अवसर पर पूर्व सीएम और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, एम्स की निदेशक प्रो. मीनू सिंह भी उपस्थित थे।

जनपद के स्कूलों के आधुनिकीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु डीएम बसंल के प्रयास सराहनीयः धन सिंह रावत

 

 

अल्मोड़ा, नैनीताल देखा डीएम बसंल का कार्य, जनमानस के कार्यों में रहते हैं तत्परः धन सिंह रावत।

 

प्रोेजेक्ट उत्कर्ष के प्लान की जानकारी लेते हुए डीएम को योजना को सराहनीय पहल बताया।

 

जनपद देहरादून भिक्षावृत्ति उन्मूलन कार्य के माइक्रो प्लान को अभिनव पहल बताते हुए केबिनेट में रखने की बात कही।

 

देहरादून जिला को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना जनपद के लिए होगा उपकारः मंत्री

 

स्वास्थ्य विभाग के रिक्त पदों पर 30 नवम्बर तक होगा शत्प्रतिशत् स्टाफ।

 

ब्लॉक स्तर से ही शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने हेतु, बीईओ को दिए सख्त निर्देश।

 

ईजाबाई योजना का करें प्रचार-प्रसार न हो धराशि वापस मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को दिए निर्देश।

 

लम्बे समय से अनुपस्थित चल रहे चिकित्सक, कार्मिको की सेवा समाप्त करने की प्रक्रिया चलाने के दिए निर्देश।

 

चिकित्सालयों में प्रतिदिन बदली जाएगी बैड सीट, प्रत्येक दिन के लिए रखें अलग कलर कोडः मंत्री

 

प्रेस नोट

देहरादून दिनांक 29 अक्टूबर 2024, (जि.सू.का) माननीय शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री उत्तराखण्ड सरकार डॉ धन सिह रावत की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

माननीय मंत्री ने कहा कि डीएम बंसल द्वारा जनपद के स्कूलों के आधुनिकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा भिक्षावृत्ति रोकथाम हेतु सराहनीय प्रयास किया हैं। उन्होनें कहा कि अल्मोड़ा, नैनीताल देखा है, जनमानस के कार्यों में तत्पर रहने की बात कहते हुए माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जिला में स्वास्थ्य के क्षेत्र में किये जा रहे कार्यों की बिन्दुवार, बल्ड बैंक, अतिरिक्त औषधि काउंटर बढाने, बैरा रूम, उपकरण आदि की समीक्षा करते हुए कार्य व्यवस्था में सुधार लाने हेतु जिलाधिकारी का बेहतर कार्य बताया।

 

इसके उपरान्त माननीय मंत्री ने जिलाधिकारी द्वारा जनपद को भिक्षावृत्ति से मुक्त करने हेतु चलाए जा रहे अभियान के माईक्रो प्लानिंग की गहनता से जानकारी लेते हुए कहा कि यह एक अभिनव पहल जनपद देहरादून को भिक्षावृत्ति से मुक्त करना देहरादून के लिए उपकार होगा। कहा कि इस प्लान को कैबिनेट में लाया जाएगा तथा अन्य जनपदों में मॉडल के रूप में कार्य किया।

 

माननीय मंत्री ने जनपद में शिक्षा में किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी द्वारा जनपद में चलाए जा रहे प्रोेजेक्ट उत्कर्ष को सराहनीय पहल बताते हुए बच्चों को आधुनिक सुविधा के माध्यम से बच्चों के सर्वागीण विकास एवं खेल अवस्थापना की सुविधा बढाते हुए सम्बन्धितों को कार्य करने के निर्देश दिए। कहा कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद के समस्त विद्यालय के बच्चों को प्रोजेक्ट उत्कर्ष के तहत् आधुनिक शैक्षणिक प्रणाली से जोड़ना एक बेहतरीन कार्य है। यहां बच्चों को कक्षाओं में स्वेत बोर्ड, एलईडी बल्ब, फर्नीचर, सहित अन्य आधुनिक उपकरण एवं क्रियात्मक क्रियाक्लाप के लिए पर्यावरण उपलब्ध कराने की योजना अत्यंत आवश्यक थी। माननीय मंत्री ने निर्देश दिए कि कोई भी विद्यालय मूलभूति सुविधा बिजली, पानी, शौचालय विहीन न रहे यह सुनिश्चित कर लिया जाए।

माननीय मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए ईजाबाई योजना का प्रचार-प्रसार करें ताकि धनराशि वापस न जाए। उन्होंने निर्देशित किया चिकित्सालयों में बेडसीट का प्रत्येक दिन कलर कोड रखा जाए तथा प्रत्येक दिन बैड सीट बदली जाए। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में स्टाफ की कमी नही रहेगी जल्द ही चिकित्सालयों चिकित्सक एवं स्टॉफ के शत् प्रतिशत् पद भर लिए जाएंगे। उन्होंने उप चिकित्सालयों में चिकित्सकों हेतु आवास बनाने के निर्देश दिए, इसके लिए धनराशि डिमांड करने को भी निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि चिकित्सालयों में एम्बुलेंस की कमी पर उन्होंने प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। चिकित्सालयों में बायोमैट्रिक उपस्थिति लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय को एसएनसीयू को जल्द ही एक ओर बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक मिल जाएगा।

बैठक में महानिदेशक शिक्षा झरना कमठान, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ तारा आर्य, उप जिलाधिकारी हरि गिरि, उप जिलाधिकारी शालिनी नेगी, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय जैन, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप रावत, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट सहित स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।