Sunday, June 7, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडओल्ड राजपुर रोड पर दीवार और पुश्ता ढहने से बुजुर्ग महिला मलबे...

ओल्ड राजपुर रोड पर दीवार और पुश्ता ढहने से बुजुर्ग महिला मलबे में दबी, दो घंटे के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित निकाली गई

देहरादून के ओल्ड राजपुर रोड स्थित साईं मंदिर के पास शनिवार को एक पुरानी दीवार और पुश्ता (रिटेनिंग वॉल) अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के दौरान 85 वर्षीय मनसा देवी मलबे में दब गईं, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना प्रभारी पी.डी. भट्ट के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में एसडीआरएफ (SDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

करीब दो घंटे तक चले कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने बुजुर्ग महिला को सुरक्षित रूप से मलबे से बाहर निकाल लिया। इसके बाद मौके पर ही उन्हें प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया।

महिला की स्थिति को देखते हुए तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें कोरोनेशन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने पुलिस और एसडीआरएफ की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय पर बचाव अभियान शुरू होने से महिला की जान बचाई जा सकी। प्रशासन द्वारा घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments