Saturday, May 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु ₹256 करोड़ की...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं हेतु ₹256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की

पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विभिन्न विकास योजनाओं एवं कुम्भ मेला 2027 से संबंधित महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए कुल ₹256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री द्वारा आपदा प्रबंधन, सड़क सुधार, पेयजल योजनाओं एवं आधारभूत संरचना विकास से जुड़ी कई योजनाओं को मंजूरी दी गई।

मुख्यमंत्री द्वारा राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत 15वें वित्त आयोग की अवशेष धनराशि से प्रत्येक जनपद को राहत एवं बचाव मद में ₹3 करोड़, पुनर्प्राप्ति एवं पुनर्निर्माण मद में ₹5 करोड़ तथा तैयारी एवं क्षमता विकास मद में ₹2 करोड़, इस प्रकार प्रति जनपद ₹10 करोड़ की दर से कुल ₹130 करोड़ अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त वित्तीय वर्ष 2026-27 के आय-व्ययक में उत्तराखंड राज्य के समस्त जिलाधिकारियों को नॉन एसडीआरएफ मद के अंतर्गत आपदा से क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु प्राविधानित ₹39 करोड़ के सापेक्ष प्रति जनपद ₹2 करोड़ की दर से कुल ₹26 करोड़ स्वीकृत किए गए हैं।

मुख्यमंत्री द्वारा कुम्भ मेला-2027 के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-58 से औद्योगिक क्षेत्र तक चार लेन मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹2.72 करोड़, पथुलोक बैराज मार्ग के किमी 0.00 से 5.00 तक बीसी द्वारा सुधार कार्य हेतु ₹2.13 करोड़ तथा बहादराबाद-रोहाल्की तिराहे से अलीपुर-सुकरासा-पथरी अम्बूवाला मार्ग के नवीनीकरण हेतु ₹1.36 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री ने जनपद देहरादून की पित्थूवाला शाखा में कमला पैलेस एवं जीएमएस रोड क्षेत्र में नलकूप निर्माण, राइजिंग मेन, वितरण प्रणाली तथा संबंधित कार्यों के लिए ₹20.37 करोड़ की स्वीकृति भी प्रदान की है।

इसके साथ ही SASCI कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग की तिलवाड़ा नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹39.86 करोड़, जनपद चमोली की पीपलकोटी नगर पंचायत पेयजल योजना हेतु ₹24.38 करोड़ तथा जनपद टिहरी गढ़वाल की हिण्डोलाखाल पम्पिंग पेयजल योजना हेतु ₹9.73 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।

सुनहरा मार्ग चौराहा अब कहलाएगा ‘शहीद चौक’

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा रुड़की नगर निगम क्षेत्र में स्थित सुनहरा मार्ग चौराहे का नाम “शहीद चौक” रखे जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदन प्रदान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments