Wednesday, April 22, 2026
Google search engine
Home Blog Page 18

कृषि-उद्यान मे 5 योजनाओं को मंजूरी से होगी काश्तकारों की आर्थिकी मे क्रांतिकारी बदलाव: चौहान

 

 

देहरादून 16 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि धामी सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र मे 5 योजनाओं को अलग अलग मंजूरी से काश्तकारों की अर्थिकी मे क्रांतिकारी बदलाव साबित होगा।

 

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर चौहान ने कैबिनेट में कृषि क्षेत्र से जुड़े निर्णयों को क्रांतिकारी बताया है और इसके लिए उन्होंने प्रदेशवासियों की तरफ से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि हमारी डबल इंजन की सरकार विगत कुछ वर्षों में राज्य की आधारभूत संरचनाओं में आमूलचूल परिवर्तन लेकर आई है। पीएम मोदी के मार्गदर्शन और धामी सरकार के नेतृत्व में आज राज्य का विकास दोगुनी रफ्तार से हो रहा है। सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य सुविधाओं को लेकर जनकल्याणकारी योजनाओं से आम लोगों के जीवन में बड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है।

 

कैबिनेट बैठक में सरकार एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ते हुए कृषि में स्वरोजगार वृद्धि की नीतियां लेकर आई हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कृषि और उद्यान को लेकर कीवी, मिलेट, ड्रैगन फ्रूट सीएम सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन, सेब तुड़ाई आदि योजनाओं की मंजूरी से राज्य में किसानों को बहुत लाभ मिलने वाला है। इन तमाम योजनाओं के धरातल पर उतरने से बड़ी संख्या में युवा कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार को अपनाएंगे। जो न केवल पलायन को कम करने में मददगार होगा। वहीं कृषि का हमारी अर्थव्यस्थता में योगदान बढ़ना तय है। इससे पूर्व भी पारंपरिक खेती और उत्पादों को बढ़ावा देने को लेकर हमारी सरकार ने अनेकों कदम उठाए हैं जिसका परिणाम हमें मिलने लगा है। ऐसे में यह सभी नीतियां राज्य में कृषि का मजबूत ढांचा तैयार करने वाला साबित होंगी।पर्यटन के साथ कृषि और उद्यान को लेकर धामी सरकार का यह निर्णय सराहनीय है।

 

चौहान ने कहा कि किसानो की आय बढ़ाने के लिए पीएम मोदी की मुहिम को धामी पूरी गति से आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रहे हैं। राज्य मे बड़ी संख्या मे अब युवक भी कृषि और उद्यान से जुड़ कर लाभ अर्जित कर रहे हैं जो कि निश्चित रूप से राज्य मे पलायन पर अंकुश लगाने मे सार्थक होगा।

 

आरवीएनएल ने बनाई भविष्य की राह, सबसे लंबी रेल सुरंग में बड़ी कामयाबी : केंद्रीय रेल मंत्री

 

*ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 125 किमी लंबी रेल परियोजना*

*भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू*

भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं।

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने संयुक्त रूप से सुरंग स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से सुरंग की जानकारी ली। केंद्रीय रेलवे मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सुरंग के सफल ब्रेकथ्रू पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए सभी रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और श्रमिकों को बधाई दी। रेल मंत्री ने यह भी कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना का कार्य तेजी से प्रगति कर रहा है और जल्द ही इस रेल लाइन पर संचालन शुरू होने की उम्मीद है। यह परियोजना राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों को रेल नेटवर्क से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह (देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक) 14.57 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग उत्तराखंड की ही नहीं बल्कि  पूरे भारत में सबसे लंबी सुरंग है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की पहल पर यह पहली बार है जब देश के पहाड़ी इलाकों में रेल सुरंग बनाने के लिए टीबीएम तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। कहा कि 9.11 मीटर व्यास वाली इस सिंगल-शील्ड रॉक टीबीएम ने काम में जो तेजी और सटीकता दिखाई है, वह वैश्विक स्तर पर एक नया मापदंड स्थापित करती है। रेल मंत्री ने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग परियोजना उत्तराखंड के ऋषिकेश, देवप्रयाग, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग, गौचर और कर्णप्रयाग जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ेगी।

 

रेल मंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ऋषिकेश से कर्णप्रयाग का सफर सात घंटे से घटकर सिर्फ दो घंटे का हो जाएगा। यह हर मौसम में दूरदराज के इलाकों तक पहुंच आसान करेगा और उत्तराखंड में पर्यटन व आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा। यह चार धाम रेल परियोजना को पूरा करने की दिशा में भी बड़ा कदम है। इस उपलब्धि के साथ आरवीएनएल ने भारत के सबसे मुश्किल इलाकों में आधुनिक निर्माण तकनीक में अपनी मजबूत जगह बनाई है। यह सफलता न सिर्फ एक सुरंग की कहानी है, बल्कि एक नए, मजबूत और कनेक्टेड भारत की शुरुआत है।

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह सुरंग उत्तराखंड के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ने में एक अहम भूमिका निभाएगी। यह न केवल स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को सरल बनाएगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी एक नई गति देगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई दिशा और गति मिली है। देवप्रयाग-सोड़ से श्रीनगर जनासु तक की यह सुरंग तकनीकी दृष्टि से भी एक बड़ी उपलब्धि है और यह दिखाती है कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद हम विकास के कार्यों को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि टनकपुर बागेश्वर रेल परियोजना का सर्वे भी हो चुका है जल्द ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

 

इस मौके पर केबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद श्री अनिल बलूनी, जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, जिलाधिकारी टिहरी श्री मयूर दीक्षित, आरवीएनएल के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्‍टर श्री प्रदीप गौर, अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल, संयुक्त मजिस्ट्रेट श्री दीपक राम चंद्र शेट, जीएम उत्तर रेलवे श्री अशोक कुमार वर्मा, प्रबंधक निदेशक श्री भानु प्रकाश, मुख्य परियोजना प्रबंधक आरवीएनएल श्री अजित यादव, जीएम आरवीएनएल श्री सुमित जैन सहित अन्य उपस्थित थे।

नड्डा के प्रस्तावित दौरे का भट्ट ने किया स्वागत, अध्ययन दौरे मे शिरकत की अनुमति पर जताया आभार

 

देहरादून 13 अप्रैल। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा के प्रस्तावित राज्य प्रवास का स्वागत किया है। वहीं इसी तिथि पर भट्ट को अपने पूर्व निर्धारित संसदीय समिति अध्ययन दौरे में शामिल होने की अनुमति राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदान की है।

प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने श्री नड्डा जी के कार्यक्रम की जानकारी मीडिया से साझा करते हुए बताया कि 15 अप्रैल को उनका यह एक दिवसीय दौरा होना है। इस दौरान वे ऋषिकेश एम्स के 5 वें दीक्षांत समारोह में प्रतिभाग करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष श्री भट्ट ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से बातचीत कर उनके आगमन का समस्त देवभूमिवासियों की तरफ से हार्दिक अभिनन्दन किया है। साथ ही कहा कि हम सबके लिए बहुत सौभाग्य की बात है कि पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेई द्वारा स्थापित तीर्थनगरी का यह संस्थान श्री नड्डा जी के कर कमलों से सर्वश्रेष्ठ चिकित्सकों की पांचवी पीढ़ी सेवा के लिए समर्पित करने जा रही है।

उन्होंने श्री नड्डा से बातचीत में उन्हें जानकारी दी कि उनके ऋषिकेश कार्यक्रम के दौरान ही उनका उद्योग संबंधित संसदीय समिति का अध्ययन दौरा पूर्व निर्धारित है। इस संबंध में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने देश के महत्वपूर्ण स्थानों पर होने वाले इस संसदीय दौरे को बेहद अहम बताया। वहीं उन्हें समिति के इस दौरे में शामिल होने के लिए अपनी अनुमति प्रदान की। श्री भट्ट ने बताया कि श्री नड्डा जी अनुमति से इस तिथि में वह आसाम, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के विभिन्न स्थानों के प्रवास पर रहने वाले हैं।

उत्तराखण्ड सस्ती और निर्वाध विद्युत आपूर्ति वाला राज्य, अनौचित्यपूर्ण है कांग्रेस का प्रदर्शन: चौहान

 

महंगाई नियंत्रित, गुणवत्तापरक सस्ती शराब का मतलब माफिया का सफाया

 

देहरादून 13 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बिजली दरों पर कांग्रेस के प्रदर्शन को अनौचित्यपूर्ण बताते हुए कहा कि उतराखंड सस्ती और निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने वाला राज्य है, उसकी किसी अन्य राज्य से तुलना नही हो सकती है। कोरोना के बाद उपजे हालात और विषम परिस्थितियों के वावजूद जहाँ दुनिया भर के कई देश आर्थिक रूप से जर्जर हालत से नही उबर पाए तो मोदी सरकार की ठोस नीति के स्थिति को बेहतर ढंग से संभाला और आज देश फिर तरक्की की राह पर अग्रसर है।

 

चौहान ने कहा कि गैर भाजपाई राज्य हिमाचल समेत अन्य सरकारों में अभी भी उत्तराखंड से बहुत ज्यादा कीमत की बिजली वसूली जा रही हैं। उतराखंड के पहाड़ और तराई दोनों जगह गरीबों को अधिकतम बिजली मुफ्त पहुंचा रहे हैं और मंहगाई दर न्यूनतम और विकास दर अधिकतम बनाए हुए है।

 

चौहान ने कहा कि धामी सरकार ने

गरीब और कमजोर वर्गों की को पूरी अहमियत दी है। साल में 3 फ्री सिलेंडर रिफिलिंग, छोटे से छोटे गांव को सड़क से जोड़ना, प्रत्येक घर को बिजली से रोशन करना जिसमे परंपरागत बिजली या सोलर ऊर्जा भी शामिल है।

सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में 200 यूनिट और मैदानी इलाकों में 100 यूनिट बिजली की फ्री व्यवस्था की गई है। वहीं गरीबों का चूल्हा नियमित रूप से जले तो इसके लिए पीएम अन्न योजना चल रही है।

 

उन्होंने कहा, विद्युत विभाग को आत्मनिर्भर बनाने और उसकी सेवा एवं क्षमता को शानदार बनाने के लिए बिजली दरों का व्यवहारिक होना प्रक्रिया का हिस्सा है। हिमाचल समेत तमाम विपक्षी सरकारों में उत्तराखंड से अधिक दामों विद्युत वितरण हो रहा है। वहां हिमाचल विद्युत बोर्ड का घाटा 300 करोड़ के पार चला गया है और देश में सबसे अधिक प्रति यूनिट पैसे खर्च करने वाला बोर्ड बन गया है। चुनावों में की गई बिजली सब्सिडी योजना सरेंडर करने की सुक्खू सरकार द्वारा, जनता से अपील की जा रही है। गांव के साथ ही शहरों में भी जबरदस्त विद्युत कटौती हो रही है।

 

वहीं कांग्रेस राजनैतिक विरोध की मंशा के चलते सस्ती और बिना कटौती की निर्वाध विद्युत आपूर्ति को नही देख रही है। चौहान ने कहा कि खनन के बाद शराब सर्वाधिक राजस्व देने वाला उद्योग बन गया है। लेकिन उपभोक्ताओं को गुणवत्तापरक शराब की आपूर्ति और किफायती दरों पर देने से यह भी साफ है कि कांग्रेस काल मे जैसे शराब माफियाओं को सरंक्षण था वह अब नही है। अपनी सरकारों में शराब माफियाओं के साथ बैठकर आबकारी नीति बनाने वाले आज शराब के दामों की चिंता कर रहे है। यह पहली ऐसी सरकार है जिसने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में कमी का लाभ आम जनता को दिया है। कांग्रेस सरकारों में विकास दर, मुद्रा स्फीति दर से हमेशा आधी रहती थी और 2014 से आज तक विकास दर, मंहगाई दर से दोगुने से भी अधिक रही है। इसलिए कांग्रेस के मंहगाई को लेकर लगाए आरोप पूरी तरह सफेद झूठ और राजनीति से प्रेरित हैं

 

उन्होंने जोर देते हुए कहा, देश और प्रदेश की जनता हमारी सरकारों के कामों से खुश है, जिसको समय समय पर हुए चुनावों के नतीजों में वह प्रदर्शित भी करती रहती है। लिहाजा हम विश्वासपूर्वक कह सकते हैं कि पीएम मोदी और धामी जी के लोकहित में लिए गए निर्णयों पर जनता पूरी तरह उनके साथ है।

 

 

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने की केदारनाथ यात्रा की समीक्षा बैठक

 

*आपात स्थिति में श्रद्धालु मरीजों के लिए 15 मिनट हो रिस्पांस टाइम*

*यात्रा व्यवस्था के लिए जिले में तैनात होंगे अतिरिक्त चिकित्सक*

देश-दुनिया के श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र केदारनाथ धाम की यात्रा आगामी 2 मई से शुरू होने जा रही है। यात्रा को लेकर शासन और प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। शुक्रवार को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने रुद्रप्रयाग स्थित जिला कार्यालय के यात्रा सभागार कंट्रोल रूम में समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने यात्रा की अब तक की तैयारियों की विस्तृत जानकारी मंत्री धन सिंह रावत को दी। उन्होंने बताया कि यात्रा मार्ग पर सुरक्षा और निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से पूरे रूट की सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। साथ ही, घोड़े-खच्चरों का पंजीकरण विशेष एप के माध्यम से किया जा रहा है।जिलाधिकारी ने बताया कि आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए एयर एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है, ताकि गंभीर रूप से बीमार यात्रियों को तत्काल उच्च चिकित्सा केंद्रों पर भेजा जा सके। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यात्रा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

इस अवसर पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा से पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि इस बार केदारनाथ धाम में निर्मित नए अस्पताल को शुरू कर दिया जाएगा, जिससे यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। साथ ही, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गुप्तकाशी में एक नया उप-जिला अस्पताल बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है, जिसके लिए जल्द ही भूमि चयन कर निर्माण की कार्ययोजना तैयार की जाएगी।उन्होंने बताया कि केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर 15 मेडिकल रिलीफ प्वाइंट स्थापित किए जा रहे हैं, जहां यात्रियों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि इस दौरान 40 स्वास्थ्य मित्रो की भी तैनाती जगह जगह की जाएगी। इसके अलावा, पूरे यात्रा मार्ग पर 20 एम्बुलेंस तैनात की जाएंगी और प्रयास किया जाएगा कि किसी भी आपात स्थिति में 15 मिनट के भीतर मरीज को अस्पताल तक पहुंचाया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी एमआरपी पर आवश्यक दवाइयों की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। रुद्रप्रयाग जनपद को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 20 नए डॉक्टरों की तैनाती दी जा रही है, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त किया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की कि वे प्रदेश सरकार द्वारा जारी की गई एसओपी का पालन अवश्य करें। उन्होंने भरोसा जताया कि इस बार चारधाम यात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल होगी और इस बार यात्रियों की संख्या 50 लाख के आंकड़े को पार करेगी।

इस समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राम प्रकाश, पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत भूषण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवाण, अनूप सेमवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोक उत्सव के रूप में मनाई जाएगी नंदा राजजात यात्रा : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

 

*2026 में होनी है नंदा राजजात यात्रा

*यात्रा में बेहतर भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण की दृष्टि से प्रबंधन, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए एसओपी बनाई जाए

2026 में प्रस्तावित नंदा राजजात यात्रा को लोक उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। स्थानीय लोगों की यात्रा में अधिकतम सहभागिता हो और सरकार सहयोगी की भूमिका में रहे। नन्दा देवी राजजात यात्रा से संबंधित अभिलेखों को संरक्षित किया जाएगा। यात्रा के अभिलेखों को लिखने एवं उनका संरक्षण गढ़वाल एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय की मदद से किया जाएगा। यह निर्देश मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में नन्दा राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह यात्रा उत्तराखंड की धरोहर है। उन्होंने अधिकारियों को नन्दा देवी राजजात यात्रा का देश विदेश में व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। भारतीय दूतावासों के माध्यम से भी संपूर्ण विश्व में नन्दा देवी राजजात यात्रा को पहुंचाया जाएगा, साथ ही उन्हें इस यात्रा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। इस यात्रा के माध्यम से विदेशों से भी उत्तराखंड को जोड़ते हुए इसे ऐतिहासिक रूप देना है। उन्होंने कहा कि राजजात यात्रा में उत्तराखंड की संस्कृति, परम्परा, वेशभूषा, वाद्य यंत्रों की छाप दिखनी चाहिए। इसके लिए संस्कृति विभाग को कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग लोक कलाकारों के लिए इस प्रकार की व्यवस्था बनाए जिससे उनको लगातार भुगतान हो।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को यात्रा से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक कर उनके सुझाव को भी कार्ययोजना में शामिल करने की बात कही। जिससे बेहतर तरीके से यात्रा का संचालन हो। उन्होंने कहा कि यात्रा का मार्ग उच्च हिमालयी क्षेत्र और संवेदनशील है। यात्रा में बेहतर भीड़ प्रबंधन, पर्यावरण की दृष्टि से आपदा प्रबंधन, सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध के लिए एसओपी बनाई जाए। यात्रा मार्ग के साथ ही वैकल्पिक मार्गो का चिन्हीकरण और सुधार, आबादी वाले गांव में छोटी छोटी पार्किंग, पेयजल, शौचालय, इको टेंट कॉलोनी, गाड़- गदेरो का सौंदर्यीकरण, विद्युत आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। यात्रा मार्ग में बेहतर नेटवर्क की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यात्रा मार्ग में अस्थाई और स्थाई कार्यों को चिन्हित करते हुए स्थाई संरचनाओं की एक माह के भीतर शासकीय स्वीकृति प्रदान कराते हुए कार्य शुरू कराने के भी निर्देश दिए। आपदा विभाग को भू स्खलन वाले क्षेत्रों के चिन्हीकरण के साथ ही आवश्यतानुसार मार्ग में पर्याप्त मात्रा में जेसीबी, पोकलैंड के साथ ही ऑपरेटर तैनात रखने के भी निर्देश दिए।

बैठक में पर्यटन मंत्री श्री सतपाल महाराज ने बताया कि 2026 में भाद्र पक्ष की नंदाष्टमी से यात्रा शुरू होगी। लगभग 20 दिन की 280 किलोमीटर की यात्रा होती है । यह मां नंदा की मायके से ससुराल की यात्रा है, जो नौटी के पास स्थित कासुवा से होमकुंड तक की है।

बैठक में विधायक श्री अनिल नौटियाल , विधायक श्री भूपाल राम टम्टा, उपाध्यक्ष अवस्थापना अनुश्रवण विकास परिषद श्री विश्वास डाबर, मुख्य सचिव श्री आनंद बर्धन, प्रमुख सचिव श्री आर.के सुधांश, सचिव श्री नितेश झा, श्रीमती राधिका झा, श्री शैलेश बगोली, श्री पंकज पांडेय, श्री सचिन कुर्वे, आयुक्त गढ़वाल श्री विनय शंकर पांडे, श्री विनोद कुमार सुमन सहित अन्य सचिवगण मौजूद रहे।

यात्रा सीजन के सरकारी इंतजाम संतोषजनक, बनेंगे नये रिकार्ड: भट्ट

देहरादून 10 अप्रैल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्री महेंद्र भट्ट ने यात्रा सीजन को लेकर सरकार के द्वारा किये गए प्रबंधन पर संतोष जताते हुए, कार्यकर्ताओं से सतर्क और मदद हेतु तैयार रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के भ्रामक प्रचार के बावजूद इस बार यात्रा नये रिकार्ड बनायेगी। उन्होंने पंचायत चुनावों को लेकर भी स्पष्ट किया कि सभी 13 जिला पंचायत अध्यक्ष सीट पर कमल खिलाने के लिए संगठन जमीन पर तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है।

 

पार्टी मुख्यालय में विभिन्न मुद्दों पर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह साल दर साल तीर्थयात्रियों का आंकड़ा 55-60 लाख को पार कर रहा है, वह प्रदेश की आर्थिकी के लिए बहुत ही शुभ संकेत है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में यात्रा प्रबंधन को लेकर किए अभूतपूर्व प्रयासों का ही नतीजा है सफल, सुरक्षित और समृद्ध यात्रा। देश दुनिया से आने वाले तीर्थयात्रियों में हम देवभूमि की इस यात्रा के प्रति विश्वास स्थापित करने में कामयाब हुए हैं। और ऐसा भी नहीं कि इस दौरान प्राकृतिक आपदा का हमें सामना नहीं करना पड़ा हो। लेकिन जिस तरह का कुशल यात्रा प्रबंधन और उच्च स्तरीय बचाव कार्य किए गए उसकी तारीफ चारों तरफ हुई है। पिछले अनुभव से सीखते हुए, नई नई तकनीक और नवीन कार्यपद्धति को ध्यान में रखते हुए जिस तरह तैयारियां की जा रही हैं, वह सराहनीय है।

 

उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ता भी विगत वर्षों की तरह यात्रा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए इस मर्तबा भी अपने प्रयास जारी रखेंगे। विशेषकर सड़क बंद होना या जाम लगना या फिर किसी दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति पैदा होने पर, हमारे कार्यकर्ता मदद के लिए तैयार रहेंगे। चाहे प्रभावित यात्रियों को खाना, पानी, दूध, दवाई, संचार आदि जरूरी समानों की व्यवस्था करनी हो या परिस्थिति के मद्देनजर शासन प्रशासन को सहयोग करना हो। यात्रा रूट पर रहने वाले सभी कार्यकर्ताओं से विशेष आग्रह किया गया है कि विगत वर्षों से अधिक मजबूती से इस बार रिकॉर्ड संख्या में आने वाले मेहमानों की मदद हमे करनी है।

 

वहीं हेलिकॉप्टर बुकिंग में धांधली के आरोपों पर उन्होंने पलटवार किया कि कांग्रेस का काम हर अच्छे काम में शंका पैदाकर उसका विरोध करना है। पहले ये लोग खाली गाड़ियां और होटल आदि के आरोप लगाकर, यात्रियों की संख्या पर सवाल खड़ा करते थे और अब एक ही दिन में महीने भर की हेलीकॉप्टर बुकिंग होने पर शंका पैदा करना चाहते हैं। झूठ, अफवाह फैलाकर और शंका पैदा कर उत्तराखंड की छवि खराब करना, कांग्रेस पार्टी की नीति का हिस्सा बन गया है। इन्हें तो अपनी पार्टी में ही स्लीपर सेल होने की शंका रहती है। लेकिन सत्य यह कि कांग्रेस नेताओं को प्रदेश की जनता ने 2017 से ही गंभीरता से लेना छोड़ दिया है। तभी लगातार झूठ फैलाने और प्रपंच रचने के बाद भी प्रदेश में यात्रियों की संख्या रिकॉर्ड पैमाने पर बढ़ती ही का रही है।

 

पंचायत चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा अभी चूंकि तारीखों की कोई घोषणा नहीं हुई है, बावजूद इसके पार्टी का संगठन अपनी तैयारी को अंतिम रूप दे रहा है। विधानसभा एवं मंडल स्तर पर स्थापना दिवस और बाबा साहब की जयंती को लेकर अनेकों कार्यक्रमों का आयोजन हम कर रहे हैं। जिसमें नए सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं प्राथमिक सदस्यों की सहभागिता से पार्टी की रणनीति को धरातल पर उतारा जाएगा। लक्ष्य हमारा एकदम स्पष्ट है अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की पंचायत सदस्य पदों कर जीत सुनिश्चित कर सभी अध्यक्ष एवं ब्लॉक प्रमुख पदों पर जीत दर्ज करना है।

 

 

पीएम अन्न योजना पर कांग्रेस नेताओं के सवाल जरूरतमंदों का अपमान: चौहान

गरीबी हटाने के नाम पर 70 साल से राजनीति कर रही कांग्रेस दुविधा मे

 

देहरादून 7 अप्रैल। भाजपा ने पीएम अन्न योजना योजना को लेकर कांग्रेस के आरोपों को जरूरतमंदों का अपमान बताया है।

 

पार्टी कार्यालय मे पत्रकारों के सवालों के जवाब मे प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि गरीबी रेखा से बाहर निकले लोग पुनः कमजोर न हों, इसलिए उनकी मदद को सरकार जरूरी मानती है। लेकिन गरीबी हटाने के नाम पर 70 सालों तक राजनीति करने वालों के लिए इसे पचाना मुश्किल है और वह दुविधा मे है।

 

चौहान ने गरीबों की संख्या और पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को लेकर अनर्गल और झूठी बयानबाजी के लिए कांग्रेस नेताओं की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार के शानदार विकास कार्यों एवं सफल जनकल्याण योजनाओं का नतीजा है देश में रिकॉर्ड संख्या में लोगों का गरीबी रेखा से ऊपर उठना है। जिस 30 करोड़ के आंकड़े पर कांग्रेस नेताओं को यकीन नहीं हो रहा उस पर विश्व स्तरीय एजेंसियां भी अपनी मुहर लगा चुकी हैं। लेकिन यहां असल समस्या वैचारिक और नैतिक रूप से दरिद्र हो चुकी कांग्रेस की है, जिनके नेहरू से लेकर इंदिरा, राजीव, और मनमोहन तक सभी प्रधानमंत्रियों ने गरीबी हटाने के नारे के साथ राजनीति की है। लेकिन वोट लेने के अतिरिक्त कभी कोई ठोस प्रयास इस दिशा में नहीं किया।

 

वहीं भाजपा सरकार ने उन तमाम कामों को तो बेहतर तरीके से किया ही जो अन्य सरकारें करती थी। साथ ही उन कार्यों को पूरा कर दिखाया जिन्हें पिछली सरकारें असंभव मानती थी, जिसमें सबसे ऊपर गरीबी उन्मूलन था। पीएम मोदी ने उसे चुनौती की तरह लिया और 8 वर्षों में 30 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी के दंश से मुक्त कर दिया है।

 

उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को फ्री अनाज देने पर कांग्रेस नेताओं को समझना चाहिए कि हमारी सरकार बेहद जिम्मेदारी और संजीदगी से प्रत्येक कार्य करती है। हम नहीं चाहते कि कोविड के बाद की परिस्थितियों के चलते, गरीबी रेखा से बाहर निकला देशवासी किसी भी कारणवश पुनः उसी समस्या से ग्रस्त हो जाए। इसलिए अगले पांच वर्षों तक सभी जरूरतमंदों की तरह उन्हें भी इस योजना के तहत मदद जारी रहेगी।

 

कांग्रेस नेताओं का जान बूझकर ऐसे बयान कहीं न कहीं तमाम जरूरतमंदों का अपमान हैं। ये उन लोगों का हौसला तोड़ने की कोशिश है जो कड़ी मेहनत कर सरकार के सहयोग से देश के विकास में योगदान देना चाहते हैं।

 

 

धार्मिक पर्यटन को लेकर हरदा के आरोप मनगढंत, आंकड़े कर रहे पर्दाफाश: भट्ट

देहरादून 8 अप्रैल। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने धार्मिक पर्यटन व्यवस्था को लेकर पूर्व सीएम हरदा के आरोपों को सत्य से परे और मनगढंत बताया। उन्होंने कहा आंकड़े उनके कथन का पर्दाफाश करने के लिए पर्याप्त हैं।

 

भट्ट ने कहा कि पहले पावन धामों तक पहुंचने वाला कई दिन का सफर अब चंद घंटों में बदल गया है। ऑल वेदर रोड से भक्तों की यह यात्रा अब सुगम, सुरक्षित और यादगार बन रही है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ धाम समेत देवभूमि के तमाम पवित्र स्थान पर नागरिक सुविधाओं को लेकर ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। यही वजह है कि 10- 20 लाख तीर्थ यात्रियों का यह आंकड़ा अब 55-60 लाख से आगे बढ़ते हुए करोड़ों की तरफ बढ़ रहा है। अभी वर्तमान यात्रा सीजन की शुरुआत में लगभग एक माह का समय शेष है लेकिन पंजीकरण करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या रिकॉर्ड 13 लाख के पार पहुंच गई है

 

उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम इस सच्चाई को जानते हुए भी जनता के सामने इसे स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा रहे है। क्योंकि लगातार तीर्थ यात्रियों एवं पर्यटकों की बढ़ती संख्या इस बात का स्पष्ट संकेत है कि राज्य में यात्रा प्रबन्धन, सुरक्षा और सुविधा को लेकर अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। लिहाजा सही मायने में इस मुद्दे पर झूठ फैलाकर, पर्दाफाश तो स्वयं हरीश रावत और कांग्रेस पार्टी का हो रहा है।

 

भट्ट ने कहा कि जो रात दिन अवैध मदरसों, मजारों, लव, लैंड तथा थूक जिहाद के समर्थन मे व्यस्त हों उन्हे

यात्रा से पहले ही लाखों लोगों रिकॉर्ड का पंजीकरण नहीं दिखाई देने वाला है। दअरसल उनके इस झूठ से तो स्वयं उनके और कांग्रेस पार्टी, दोनों का पर्दाफाश हो रहा है।

 

 

तीमारदारों की परेशानी दूर, अगले माह से जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगा ‘‘रक्त गरूड़’’, ब्लड लेने में तीमारदारों को होगी सुविधा: डीएम

अब कोरोनेशन में ठेके का खाना बंद, मरीजों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार, महिला एसएचजी के माध्यम से संचालित होगा किचन, सीडीओ को व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी

नवजात शिशुओं के लिए डीएम द्वारा हॉल ही में परिचालित 06 बैडेड एसएनसीयू को जस्ट डबल 12 बैड करने के निर्देश

अस्पताल से प्रसव में रेफरल का प्रतिशत अधिक, डीएम ने जताई नाराजगी, मसूरी में गायनी व कोरोनोशन में निश्चेतक के क्रियाक्लाप की विस्तृत जांच के आदेश

हिलांस कैन्टीन व ब्लड बैंक निर्माण दु्रत गति पर, जल्द होगा उद्घाटन

अस्पताल में फार्मासिस्ट की आवश्यकता, डीएम ने आउटसोर्स से की तत्काल व्यवस्था।

जिला अस्पताल में मरीजों को मिले बेहतर सुविधा, तीमारदारों का न हो परेशानी-डीएम।

डीएम की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक, चालू वित्तीय वर्ष के लिए 9.07 बजट अनुमोदित, नए प्रस्तावों को मिली स्वीकृति।

देहरादून 08 अप्रैल, 2025(सू.वि.), जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में चिकित्सा प्रबंधन समिति राजकीय जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून की संचालक मंडल की प्रथम त्रैमासिक बैठक संपन्न हुई। जिसमें अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई नए प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष का आय व्यय विवरण और चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्रस्तावित कार्यों के बजट का अनुमोदन भी किया गया।
जिला चिकित्सालय में तीमारदारों की परेशानी दूर, अगले माह से जिला चिकित्सालय में तैनात रहेगा ‘‘रक्त गरूड़’’, ब्लड लेने में तीमारदारों को होगी सुविधा मिलेगी। अब कोरोनेशन में ठेके का खाना बंद, हिलांस कैन्टीन के माध्यम से मरीजों को मिलेगा गुणवत्तापूर्ण पौष्टिक आहार, महिला एसएचजी के माध्यम से संचालित होगा किचन इसके लिए डीएम ने सीडीओ को व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी है। हिलांस कैन्टीन व ब्लड बैंक निर्माण दु्रत गति से जारी है जल्द ही इन कार्याें का उद्घाटन होगा। साथ ही जिला चिकित्सालय में नवजात शिशुओं के लिए डीएम द्वारा हॉल ही में परिचालित 06 बैडेड एसएनसीयू को जस्ट डबल 12 बैड करने के भी निर्देश दिए हैं। डीएम ने अस्पताल से प्रसव में रेफरल के अधिक प्रतिशत् पर गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए मसूरी में गायनी व कोरोनोशन में निश्चेतक के क्रियाक्लाप की विस्तृत जांच के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। अस्पताल में फार्मासिस्ट की आवश्यकता, डीएम ने आउटसोर्स से की तत्काल व्यवस्था। जिला अस्पताल में मरीजों को मिले बेहतर सुविधा, तीमारदारों का न हो परेशानी डीएम दिए सख्त निर्देश।
जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन) देहरादून में मरीजों के तीमारदारों को दूसरे अस्पताल से ब्लड एवं दवाइयों को लाने में वाहन न मिलने से हो रही परेशानी को देखते हुए जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को अटल आयुष्मान से तत्काल एक इलेक्ट्रिक वाहन खरीद करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि यह वाहन सिर्फ मरीजों के साथ आए तीमारदारों को दूसरे अस्पताल से ब्लड एवं आवश्यक दवा लाने के लिए कम से कम चार्जेज पर उपलब्ध रहेगा। उन्होंने पीआरडी से वाहन चालक की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
जिला चिकित्सालय देहरादून में मरीजों को अब भोजन में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध होगा। भोजन की गुणवत्ता में सुधार के लिए जिलाधिकारी ने अस्पताल में ही स्वयं सहायता समूह के माध्यम से किचन संचालन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सीडीओ को किचन का डिजाइन करने और एक माह में एसओपी तैयार करते हुए इसका संचालन शीघ्र शुरू करने को कहा। एसएचजी के माध्यम से किचन संचालन से जहां मरीजों को स्वच्छ पौष्टिक आहार मिलेगा वही एसएचजी महिलाओं की आर्थिकी भी सुदृढ होगी।
चिकित्सालय में गर्भवती महिलाओं के प्रसव में रेफरल का प्रतिशत अधिक होने पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की। जिलाधिकारी ने सीएमओ और एसीएमओ को अस्पताल से प्रसव केसों में रेफरल मामलों की बारीकी से जांच करते हुए रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि अस्पताल में पर्याप्त संख्या में गायनोलॉजिस्ट एवं स्पेशल न्यू र्बाेन केयर यूनिट (एसएनसीयू) सुविधा के बावजूद भी प्रसव मामलों में रेफरल प्रतिशत अधिक होना संतोषजनक नही है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को इसमें सुधार लाने की सख्त हिदायत दी।
अस्पताल के पुराने भवन के लिए बन रहे नए एसटीपी में एनएचएम से धनराशि स्वीकृति मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन द्वारा कार्यदायी संस्था नामित करने के लिए प्रस्ताव शासन भेजे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि यदि जिला स्तर से कार्यदायी संस्था नामित की जा सकती है, तो ब्लड बैंक निर्माण का काम कर रही संस्था को ही कार्यदायी संस्था नामित करते हुए तत्काल एसटीपी का काम शुरू कराया जाए और शासन को इससे अवगत कराया जाए।
जिला चिकित्सालय देहरादून में फार्मासिस्ट एवं फिजीशियन की आवश्यकता को देखते हुए जिलाधिकारी ने आउटसोर्स एजेंसी से दो फार्मासिस्ट रखने की स्वीकृति एवं महात्मा गांधी नेत्र चिकित्सालय से फिजिशियन को जिला अस्पताल में तैनाती के निर्देश।
जिलाधिकारी ने कहा कि समिति के सदस्य समय समय पर अस्पताल व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें और चिकित्सा सुविधाओं में आवश्यकता को पूरा करने के लिए अपने सुझाव दें। ताकि अस्पताल में मरीजों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। इस दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल में निर्माणाधीन ब्लड बैंक, हिलांस कैंटीन, ब्रेस्टफीडिंग कॉर्नर, वार्ड, लाइब्रेरी कॉनर्र, बाल चिकित्सा वार्ड, बर्न वार्ड, सभाकक्ष आदि कार्याे की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने चिकित्सा प्रबंधन समिति के समक्ष आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया। बताया कि विगत माह अप्रैल 2024 से माह मार्च 2025 तक 14.07 करोड़ की आय और चिकित्सा व्यवस्थाओं के संचालन में 13.82 करोड़ का व्यय हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न उपकरण, सामग्री, अनुरक्षण आदि मदों में प्रस्तावित अनुमानित व्यय 9.07 करोड़ की धनराशि का समिति द्वारा अनुमोदन किया गया। साथ ही वित्तीय वर्ष के लिए कोरोनेशन चिकित्सालय में आउटसोर्सिंग से तैनात कार्मिकों के मानदेय के लिए 94.99 लाख अनुमानित बजट की स्वीकृति प्रदान की गई।
बैठक मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरी, सीएमओ डा0 मनोज कुमार, सीटीओ नीता भण्डारी, पीएमएस डा0 वीएस चौहान, डा0 जेपी नौटियाल, रश्मि थपलियाल, सदस्य मा0 सासद प्रतिनिधि विनोद खण्डूड़ी, मनोज सकलानी, राजेन्द्र दत्त विजलवाण, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित थे।